होम / बिजनेस / जानिए PLI स्‍कीम से किन-किन सेक्‍टरों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन?

जानिए PLI स्‍कीम से किन-किन सेक्‍टरों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन?

 PLI Scheam को भारत सरकार ने 2020 में लागू किया था. इस स्‍कीम को उस वक्‍त 14 सेक्‍टरों में लागू किया गया था, जिसमें से कई सेक्‍टरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जबकि कई सेक्‍टर उतना बेहतर नहीं कर पाए.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

 देश में कोरोना काल में इंडस्‍ट्री को संभालने के लिए सरकार की ओर से PLI स्‍कीम (production linked incentive scheme) लाई गई थी. इस PLI स्‍कीम के तहत सरकार अब तक 2,874.71 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है. पिछले 3 साल से दी जा रही इस स्‍कीम को सरकार दे तो 14 सेक्‍टरों में रही है लेकिन उनमें से कई इंडस्‍ट्री ऐसी हैं जिन्‍होंने इसका फायदा मिलने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कुछ ने उतना अच्‍छा नहीं किया जितनी की उनसे उम्‍मीद थी. आज हम आपको दोनों सेक्‍टरों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

किन-किन सेक्‍टरों को दिया गया फायदा 
सरकार की ओर से PLI स्‍कीम को 14 सेक्‍टरों में देने का काम किया गया था. इन सेक्‍टरों में सोलर पीवी मॉडल के लिए 2400 करोड़ रुपये, ऑटो एंड ऑटो कंपनियों के लिए 25938 करोड़ रुपये, ड्रोन्‍स के लिए 120 करोड़ रुपये, लार्ज स्‍केल इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के लिए 38645 करोड़, स्‍टील के लिए 6322 करोड़, मेडिकल डिवाइस के लिए 3420 करोड़, फार्मा के लिए 15000 करोड़, टेलीकॉम के लिए 12195 करोड़, व्‍हाइट गुड्स के लिए 6238 करोड़ रुपये, फूड प्रोसेसिंग के लिए 10900 करोड़ रुपये, बल्‍क ड्रग के लिए 6940 करोड़ रुपये, एसीसी बैट्री के लिए 18100 करोड़ रुपये, आईटी हार्डवेयर 7350 करोड़ रुपये, टेक्‍सटॉइल के लिए 10683 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. 

किन सेक्‍टरों ने किया बेहतर प्रदर्शन 
सरकार की ओर इतने बड़े आंवटन के बाद अब तक सरकार 2,874.71 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है. इस स्‍कीम के आने के बाद जिन्‍होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है उनमें लॉर्ज स्‍केल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग का सेक्‍टर शामिल है. PLI स्‍कीम ने इस सेक्‍टर में 5100 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिसमें से 2.4 लाख करोड़ रुपये प्रोडक्‍शन हुआ है और इसके चलते 5200 लोगों को रोजगार मिला है. इसमें दूसरा सेक्‍टर आता है फार्मा इसके अंतर्गत 19000 करोड़ रुपये के निवेश सरकार को मिले हैं. जबकि तीसरा सेक्‍टर है फूड प्रोसेसिंग इसमें 6000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जिसने 1.24 लाख लोगों को रोजगार मिला है. लेकिन सरकार का मानना है कि इसकी स्‍पीड में अभी और इजाफे की गुंजाइश है. सरकार का मानना है कि आने वाले 2-3 साल बेहद महत्‍वपूर्ण होने जा रहे हैं. इनमें इस इंडस्‍ट्री में और ग्रोथ आएगी.  

किस सेक्‍टर में अब तक कितना दिया गया PLI
डीजीएफटी के अतिरिक्‍त सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि सरकार की ओर आठ सेक्‍टरों को अब तक 2874.71 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इनमें से लार्ज स्‍केल इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में अब तक 1651.45 करोड़ रुपये के क्‍लेम मिले हैं जिसमें से 1649 करोड़ दिए जा चुके हैं, इसी तरह से इलेक्‍ट्रानिक्‍स/टेक्‍नोलॉजी प्रोडक्‍ट  में 70.6 करोड़ रुपये में से 5.3 करोड़ दिए जा चुके हैं, बल्‍क ड्रग में 5.43 करोड़ रुपये में से 4.34 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं,  मेडिकल डिवाइस मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में 16 करोड़ रुपयों में से 12.8 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, फॉर्मा ड्रग में 898.62 करोड़ में से 652 करोड़ दिए जा चुके है, टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्‍ट में 36 में से 35 करोड़ दिए जा चुके हैं, फूड प्रोडक्‍ट में 700 करोड़ में से 486 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं और इसी तरह ड्रोन और ड्रोन कंपोनेंट में 41 में से 30 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago