होम / बिजनेस / Fintech कंपनियों को लेकर किस बैंक के MD ने कही अहम बात

Fintech कंपनियों को लेकर किस बैंक के MD ने कही अहम बात

दरअसल फिनटेक कंपनियों को लेकर आरबीआई ने कई कदम उठाए हैं, जिनका अब बैंक स्‍वागत कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश की मौजूदा व्‍यवस्‍थाओं में फिनटेक कंपनियां और NBFC का दायरा पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ा है. अब उन्‍हीं कंपनियों को लेकर AXIS BANK के CEO ने एक महत्‍वपूर्ण और गंभीर बयान दिया है. AXIS BANK के CEO और MD अमिताभ चौधरी ने कहा कि फिनटेक उद्योग और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (एनबीएफसी) बैंकिंग व्यवसाय के सबसे आकर्षक हिस्सों पर अतिक्रमण कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इन क्षेत्रों को रेग्‍यूलेट करने का प्रयास एक स्वागत योग्य कदम है.

क्‍या बोले एक्सिस बैंक के प्रमुख

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘जब आप फिनटेक के बारे में बात करते हैं, तो वे हमारे व्यवसाय के सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्सों पर हमला कर रहे हैं, जहां हम पैसा कमाते हैं’. उन्होंने आगे कहा कि RBI के इस पूरे मामले में आने के साथ फिनटेक के पास इसे बनाने के केवल दो तरीके हैं. AXIS BANK के एमडी ने कहा, "आरबीआई के कुछ नियमों के साथ आने के बाद, मुझे लगता है कि फिनटेक ये महसूस कर रहे हैं कि वे ऐसा करने के अब सिर्फ दो तरीके हैं. एक ये है कि आप सामने के दरवाजे से आते हैं, सही लाइसेंस लेते हैं और फिर रेग्‍यूलेटर के नियमों के तहत काम करते हैं. इसका दूसरा तरीका ये है कि अब आप नियमों के बाहर खेलना चाहते हैं, तो आप एक प्रकार का quasi-distributor आंशिक डिस्‍ट्रीब्‍यूटर बन जाते हैं.

बैंकों के लिए बनी रहेगी प्रतियोगिता

उन्होंने आगे कहा कि फिनटेक बैंकों के लिए कॉम्‍पटिशन बने रहेंगे. लेकिन अब उन्‍हें उनकी गलती के लिए सचेत रहने की जरूरत होगी. चौधरी ने जोर देते हुए कहा कि कोई ये नहीं मान सकता कि ऋण सुरक्षित है क्योंकि उनके पास संपत्ति है. उन्होंने कहा, 'आपने फिनटेक की दुनिया में कुछ गलतियां होती देखी हैं. आप ये नहीं मान सकते कि ऋण सुरक्षित है क्योंकि आपके पास संपत्ति है, आप अभी भी नुकसान उठा सकते हैं.

क्‍या बोले एसबीआई के पूर्व प्रमुख

हालांकि, फिनटेक उद्योग से प्रतिस्पर्धा को पहचानने वाले चौधरी अकेले नहीं हैं. एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारतपे के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने भी डिजिटल माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में फिनटेक उद्योग द्वारा निभाई गई भूमिका को स्वीकार किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुमार ने कहा कि फिनटेक लॉयबिलिटी नहीं जुटा सकते हैं, लेकिन डिजिटल के माध्यम से अंतिम मील कनेक्टिविटी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वे बैंकों की तुलना में 25 प्रतिशत कम मुनाफे के लिए भी कुछ करेंगे. भारत एक बड़ा देश है और ये तीनों (बैंक, फिनटेक और एनबीएफसी) एक साथ में हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago