✕

होम / बिजनेस / बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कहां है कमाई का मौका? जानें आज के टॉप ब्रेकआउट और ट्रेंडिंग स्टॉक्स

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कहां है कमाई का मौका? जानें आज के टॉप ब्रेकआउट और ट्रेंडिंग स्टॉक्स

शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79% गिरा और NSE का निफ्टी 203.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत तक टूटकर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछला हफ्ता ट्रेडर्स के लिए मिला-जुला रहा. एक दिन की गिरावट के बाद 23 मई को बाजार में अच्छी रिकवरी देखी गई और पिछले नुकसान की भरपाई हो गई. इस दौरान ज्यादातर शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों और अमेरिका में बढ़ते कर्ज संकट की चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. चलिए जानते हैं आज आपको कौन-से शेयर कमाई करा सकते हैं?

इतने अंक तक गिरे एनएसई और बीएसई
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79% गिरकर 80,951.99 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 1,106.71 अंक तक गिरकर 80,489.92 तक भी पहुंचा था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 203.75 अंक यानी 0.82% टूटकर 24,609.70 पर बंद हुआ.

बड़ी कंपनियों में बिकवाली हावी
सेंसेक्स के 30 में से 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति में दर्ज की गई. हालांकि, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली.

आज किस शेयर में दिख रही खरीदारी?
गिरावट के माहौल में भी कुछ स्टॉक्स ने मजबूती दिखाई है और 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर पार कर लिया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार निवेशक आज  Tata Teleservices (Maharashtra), GRSE, Emcure Pharmaceuticals, PTC Industries, Shipping Corporation of India, Fortis Healthcare, Jubilant Pharmova और Solar Industries शेयरों में दांव लगा सकते हैं. इन शेयरों में तेजी के संकेत हैं और आने वाले समय में ये मुनाफा दे सकते हैं.

इन पर भी रखें नजर

IndoStar Capital Finance ने ₹330 पर इनवर्स हेड एंड शोल्डर्स ब्रेकआउट दिया, वहीं Cyient में ₹1,255 पर डबल बॉटम से ट्रेंड रिवर्सल हुआ. Dhanuka Agritech ने ₹1,650 का रेजिस्टेंस वॉल्यूम के साथ पार किया. Som Distilleries ने दो साल बाद लॉन्ग टर्म ब्रेकआउट किया, और Apollo Hospitals ने सिमेट्रिकल पैटर्न से तेज़ी दिखाई. TVS Motor कप एंड हैंडल पैटर्न में ब्रेकआउट के करीब है. HDFC Life ने 219 सप्ताह का इनवर्स हेड एंड शोल्डर्स ब्रेकआउट दिया, जबकि Macrotech Developers में डबल बॉटम और बेस फॉर्मेशन से तेजी के संकेत मिले हैं. सभी स्टॉक्स में बुलिश सेंटिमेंट और खरीदारी की सलाह दी गई है, साथ ही टारगेट और स्टॉप-लॉस स्तर भी तय किए गए हैं.

इन शेयर से बचकर रहें
तकनीकी संकेतक MACD के मुताबिक, कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिखने लगे हैं. इनमें Mahindra & Mahindra (M\&M), Bajaj Finserv, Tech Mahindra, Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL), Colgate Palmolive, Redington, PG Electroplast, Piramal Enterprises और General Insurance Corporation शामिल हैं. निवेशकों को इन शेयरों से फिलहाल दूरी बनाए रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में ही निवेश करना चाहिए. विशेष रूप से उन शेयरों में, जो तकनीकी तौर पर ब्रेकआउट दिखा रहे हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

16 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago