होम / बिजनेस / Zomato से खाना मंगाने पर कैश पेमेंट को लेकर अब चेंज की झंझट खत्म, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

Zomato से खाना मंगाने पर कैश पेमेंट को लेकर अब चेंज की झंझट खत्म, ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

जोमैटो (Zomato) ने अपने ग्राहकों के लिए जोमैटो मनी अकाउंट की सुविधा शुरू की है. इसे लेकर जोमैटो के सीईओ  दीपिंदर  गोयल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी दी है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) से खाना ऑर्डर करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आपको जोमैटो से फूड ऑर्डर करने पर कैश पेमेंट करते हुए अपने बचे हुए चेंज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. दरअसल, जोमैटो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से कैश पेमेंट करने के दौरान आपके बचे हुए चेंज सीधे आपको जोमैटो मनी अकाउंट में वापस मिल जाएंगे. तो आइए जानते हैं जोमैटो मनी अकाउंट में आए चेंज का इस्तेमाल आप कहां और कैसे कर सकते हैं?

जोमैटो के सीईओ ने X पर दी फीचर की जानकारी
जोमैटो के सीईओ  दीपिंदर  गोयल ने जोमैटो पर इंस्टेंट बैलेंस फीचर (Zomato Instant Balance feature) को लेकर जानकारी दी है.  दीपिंदर  गोयल (Zomato CEO, Deepinder Goyal) ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि ग्राहक अपने ऑर्डर के लिए कैश पेमेंट कर सकते हैं. कैश पेमेंट करने पर ग्राहक बचा हुआ अमाउंट सीधे अपने जोमैटो मनी अकाउंट में पा लेंगे. इस नए फीचर को ग्राहकों की चेंज को लेकर कॉमन परेशानी को देखते हुए ही लाया गया है. इस तरह की परेशानी को दूर करते हुए कंपनी प्लेटफॉर्म पर अपने ग्राहकों का एक्सपीरियंस बेहतर बनाना चाहती है. कंपनी सीईओ ने इस सॉल्यूशन के पीछे प्रेरणा के लिए टाटा समूह की फर्म बिग बास्केट और अपने डिलीवरी पार्टनर को धन्यवाद दिया है. 

बचे हुए रुपयों का ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
जोमैटो से खाना ऑर्डर करने पर अब आपको कैश पेमेंट करते हुए बचे हुए चेंज के लिए फिक्र करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी अपने ग्राहकों को इस बचे हुए अमाउंट को सीधे उनके जोमैटो मनी अकाउंट में ट्रांसफर करने का विकल्प दे रही है. जितनी बार भी आप अपने ऑर्डर के लिए कैश पेमेंट करते हैं, उतनी बार बचे हुए चेंज को आपके जोमैटो मनी अकाउंट में पाएंगे. इस अमाउंट का इस्तेमाल आप अपने अगले फूड ऑर्डर की पेमेंट के लिए कर सकेंगे.

एक शहर से दूसरे शहर खाना ऑर्डर की सर्विस
आपको बता दें, जौमेटो ने कुछ दिनों पहले लोगों के लिए एक शहर से दूसरे शहर खाना ऑर्डर करने की सर्विस भी शुरू की है. जोमैटो की यह सर्विस Intercity Legends के नाम से शुरू की गई है. जोमैटो की इस सर्विस से कस्टमर्स एक शहर से दूसरे शहर के खास रेस्टोरेंट से पसंदीदा खाना ऑर्डर कर सकते हैं. यह खाना अगले दिन डिलीवर किया जाएगा. इस नई सर्विस के लिए कंपनी ने शर्त रखी है कि यहां पर शाम 7 बजे से पहले ऑर्डर लिया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें-RBI ने लिया बड़ा फैसला, टैक्स पेमेंट के लिए इतनी बढ़ाई UPI की लिमिट


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago