✕

होम / बिजनेस / आज बाजार का मूड कैसा रहेगा? जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में

आज बाजार का मूड कैसा रहेगा? जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में

बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 84.11 अंक यानी 0.10% चढ़कर 84,562.78 अंक पर बंद हुआ. वहीं NSE निफ्टी भी 30.90 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 25,910.05 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली थी. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद हुए. उतार–चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी है, जो आने वाले सत्रों में रिटर्न का मौका दे सकती है. बीते शुक्रवार घरेलू शेयर बाजारों में सीमित बढ़त देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 84.11 अंक यानी 0.10% चढ़कर 84,562.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 84,697.87 अंक तक गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 30.90 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 25,910.05 अंक पर बंद हुआ.

कौन से शेयर रहे टॉप गेनर

सेंसेक्स में शामिल इटर्नल, बीईएल, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी. इटर्नल के शेयर में करीब 1.97% की मजबूती देखी गई.
दूसरी तरफ इन्फोसिस, टीएमपीवी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर दबाव में रहे.

इन शेयरों में मिल रहा तेजी का संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कई शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत है. इनमें Ipca Labs, Transformers & Rectifiers, Muthoot Finance, HBL Power, Jubilant Food, Bharat Dynamics और Sagility India शामिल हैं. इन स्टॉक्स में तेजी का ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है.

किन शेयरों में दिख रही मंदी की चाल

तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) ने कुछ शेयरों में गिरावट की ओर इशारा किया है. इनमें Premier Energies, Advent Hotels International, DB Realty, Sonata Software, Gujarat Mineral Development, Apollo Tyres और Supreme Industries शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन स्टॉक्स में कमजोरी का चरण शुरू हो चुका है. 

इन शेयरों में भी दिखेगी हलचल
आज के ट्रेडिंग सेशन में इंफ्रा, ऊर्जा, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी बड़ी घोषणाओं के चलते बाजार की नजर Websol, TruAlt Bioenergy, IRB Infra सहित कई अहम कंपनियों पर टिकी रहेगी. IRB Infrastructure Trust को NHAI से TOT-17 बंडल (366 किमी) के लिए Letter of Award मिला है, जिसके तहत ट्रस्ट 20 वर्ष की कनसेशन अवधि के लिए ₹9,270 करोड़ की अग्रिम फीस का भुगतान करेगा. वहीं Websol Energy की सहायक कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 4 गीगावॉट क्षमता वाले सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट के लिए APEDB के साथ समझौता किया है. TruAlt Bioenergy भी राज्य में लगभग ₹2,250 करोड़ के निवेश से दुनिया के सबसे बड़े Sustainable Aviation Fuel प्लांट्स में से एक स्थापित करेगी. कर्नाटका बैंक ने राघवेंद्र एस. भट को नया MD और CEO नियुक्त किया है, जबकि मारुति सुज़ुकी ने संभावित सुरक्षा समस्याओं के चलते ग्रैंड विटारा की 39,506 यूनिट्स रिकॉल की हैं. इसके अलावा Pine Labs भी चर्चा में है, क्योंकि मॉर्गन स्टैनली एशिया (सिंगापुर) ने UBS AG से 14.09 लाख शेयर खरीदे हैं, जिसकी कुल कीमत करीब ₹36.28 करोड़ रही. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago