✕

होम / बिजनेस / सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके के बाद अब Voda-Idea के शेयरों को लेकर क्या हो रणनीति?

सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके के बाद अब Voda-Idea के शेयरों को लेकर क्या हो रणनीति?

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को AGR मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Voda-Idea) लिमिटेड फिर से मुसीबत में घिर गई है. एडजस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु  (AGR) मामले में सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच, कंपनी ने 23 सितंबर को निवेशकों और विश्लेषकों के साथ एक अर्जेंट कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करने का ऐलान किया है, ताकि हाल के घटनाक्रम पर सभी को अपडेट किया जा सके.

कंपनी पर इतना बकाया
सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल सहित कई कंपनियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें AGR में कथित त्रुटियों को सुधारने का अनुरोध किया गया था. दरअसल, कंपनियों को कहना था कि सरकार ने एडजस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु बकाये को जोड़ने के तरीके में कई गलतियां की हैं. लिहाजा इसे दोबारा कैलकुलेट किया जाना चाहिए. लेकिन सरकार ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया. बता दें कि सुधारात्मक याचिका सर्वोच्च न्यायालय में अंतिम पड़ाव होती है, उसके बाद संबंधित मामले में अदालत से किसी तरह की गुहार नहीं लगाई जा सकती. वोडा-आइडिया पर फिलहाल करीब 70,300 करोड़ रुपए का AGR बकाया है.

ब्रोकरेज का विश्वास कायम
सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद वोडा आइडिया के शेयरों में गुरुवार को करीब 20% तक गिर गए थे. हालांकि, शुक्रवार को इसमें 1.35% की तेजी भी आई, लेकिन यह गिरावट के अनुपात में काफी कम है. लिहाजा, अब सवाल यह है कि वोडाफोन-आइडिया के शेयरों को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाए? दो बड़ी ब्रोकरेज फर्म का इस शेयर पर विश्वास कायम है. दोनों ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. 

शेयर की रेटिंग बढ़ाई
एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने वोडाफोन-आइडिया के शेयर की रेटिंग बढ़ा दी है. फर्म ने रेटिंग को न्यूट्रल से बढ़ाकर Buy कर दिया है. साथ ही उसने शेयर का टारगेट प्राइज 15 रुपए पर बरकरार रखा है. ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी के लिए सबसे बुरा समय बीत चुका है. Voda-Idea  के शेयरों में आई हालिया गिरावट ने निवेशकों के लिए इसे खरीदने का एक अच्छा मौका पेश किया है. इसी तरह, ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने भी वोडाफोन आइडिया के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइज 19 रुपए कर दिया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

14 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित