✕

होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट में गदर काट रहा Adani का ये शेयर, खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

स्टॉक मार्केट में गदर काट रहा Adani का ये शेयर, खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर के शेयर आज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में अडानी समूह (Adani Group) की लिस्टिंग कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. खासकर, अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 4% से अधिक चढ़कर 611.75 रुपए के 52 वीक हाई पर पहुंच गए. हालांकि, बाद में इसमें कुछ नरमी दर्ज की गई. खबर लिखे जाने ताल अडानी पावर के शेयर करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 603.40 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. 

1 साल में 200% से ज्यादा रिटर्न
6 दिसंबर, 2023 को अडानी पावर के शेयर ने 589.30 रुपए पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है. पिछले तीन कारोबारी सत्रों से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा था और चौथे सत्र में भी यह ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहा है. इसकी उड़ान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 5 सत्रों में यह शेयर 11.96% का रिटर्न दे चुका है. जबकि एक साल में यह आकड़ा 216.66% है. 

ये भी पढ़ें - Adani Green ने ऐसा क्‍या किया कि अडानी बोल उठे- बोले मुझे गर्व है इस उपलब्धि पर

कंपनी का पोर्टफोलियो है मजबूत
अडानी पावर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया था. कंपनी लगातार अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है और 15.2GW की परिचालन क्षमता के साथ देश में सबसे बड़ा स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनी बन गई है. जाहिर है इस वजह से निवेशकों का कंपनी पर विश्वास बढ़ रहा है. हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और अडानी पावर के बीच हुए एक गठजोड़ की खबर भी सामने आई थी. इसके तहत रिलायंस ने अडानी पावर की मध्य प्रदेश में एक बिजली परियोजना में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. यह पहला मौका है जब दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच किसी तरह का गठजोड़ हुआ है.  

अभी इतना जा सकता है भाव
अब सवाल यह उठता है कि अडानी के इस शेयर को लेकर क्या रणनीति अपनाई जाए. मसलन, इस पर दांव लगाया जाए, बेचा जाए या फिर होल्ड किया जाए? एक रिपोर्ट में स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौड़ के हवाले से बताया गया है कि अडानी पावर के शेयर 700 रुपए तक जा सकते हैं. पैटर्न 640 के तत्काल लक्ष्य का सुझाव देता है, लेकिन इसमें 700 तक आगे बढ़ने की क्षमता है. इस लिहाज से देखें, तो फिलहाल अगर आपके पोर्टफोलियो में यह शेयर है, तो आप इसे होल्ड भी कर सकते हैं और अगर पोर्टफोलियो में ये स्टॉक नहीं है तो दांव भी लगा सकते हैं. शेयरों में लगातार आ रहे उछाल के चलते कंपनी का मार्केट कैप 2,34,347.61 करोड़ रुपए हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

6 hours ago