✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए आज क्या हो रणनीति, एक नज़र में यहां चल जाएगा पता?

शेयर बाजार के लिए आज क्या हो रणनीति, एक नज़र में यहां चल जाएगा पता?

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल उतार -चढ़ाव देखने को मिला. बाजार एक समय अच्छी बढ़त हासिल करने के बाद लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स  14.57 अंकों की गिरावट के साथ 84,914.04 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1.35 अंक की बढ़त के साथ 25,940.40 पर बंद हुआ. रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स में गिरावट की प्रमुख वजह मुनाफावसूली रही. सेंसेक्स की कंपनियों में से अधिकांश नुकसान में रहीं. इसमें कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला.

इनमें तेजी के संकेत
आज मोमेंटम इंडिकेटर MACD के संकेतों की बात करें, तो मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Bannari Amman Sugars,NDR Auto Components, AstraZeneca Pharma,   Nalwa Sons Investments और Epigral में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के संकेत 
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इसमें  Galaxy Surfactants, Bajaj Steel Industries, Bajaj Finserv,  Stove Kraft और Blue Dart Express शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. हालांकि, Galaxy Surfactants के शेयर कल उछाल के साथ  3,135.10 रुपए पर बंद हुए थे.

इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में आज Jindal Saw, AstraZeneca, JM Financial, Sapphire Foods, Hindalco, Home First Finance और KPR Mill का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. लिहाजा, इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित