होम / बिजनेस / BRAND MAVERICKS: क्या होना चाहिए ब्रैंड का उद्देश्य, बिजनेस की दुनिया के दिग्गजों ने बताया
BRAND MAVERICKS: क्या होना चाहिए ब्रैंड का उद्देश्य, बिजनेस की दुनिया के दिग्गजों ने बताया
सबसे पहले तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या नहीं करना है. इससे आप ज्यादा फोकस्ड रहते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: ब्रैंड क्या है? ये एक पहचान है. ये लोगों के इमोशंस से जुड़ा रहता है. लोग इस पर भरोसा करते हैं. इसी तरह ब्रैंड की भी जिम्मेदारी होती है कि वे लोगों के भरोसे को बनाए रखें. उनके इमोशंस को न तोड़ें. BW Marketing 40 under 40 Summit and Awards के दौरान दिग्गजों ने ये बातें कहीं.
The Body Shop (Asia South) की GM - Marketing अंतरा कुंडु की राय
The Body Shop (Asia South) की GM - Marketing अंतरा कुंडु ने तो सबसे पहले अपने फेवरेट ब्रैंड का नाम बताया. उन्होंने Nike, Cadbury और Amul को अपना फेवरेट ब्रैंड बताया. उन्होंने कहा कि ब्रैंड कोई भी हो, उसके लिए सबसे जरूरी ये बात है कि वो किसी उद्देश्य के साथ चलने वाला हो. एक सक्सेसफुल ब्रैंड समय के साथ बदलाव जरूर करता है, पर अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों को कभी नहीं बदलता. Nike, Cadbury और Amul इसके सटीक उदाहरण हैं. हमारी कंपनी The Body Shop भी इस मूल नियम को फॉलो करती है, इसलिए लोग हमपर भरोसा करते हैं.
क्या नहीं करना है, यह जरूर ध्यान में रखें
उन्होंने कहा कि किसी भी ब्रैंड को सक्सेस होने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. जैसे- सबसे पहले तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या नहीं करना है. इससे आप ज्यादा फोकस्ड रहते हैं. इसके अलावा ऑथेंटिसिटी और सिम्पलिसिटी को हमेशा ध्यान में रखें. ये क्वॉलिटी आपको उपभोक्ताओं से जोड़कर रखती है. इसके अलावा एक और बात है जो हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए, वो ये है कि उपभोक्ता आपके ब्रैंड में क्या पसंद कर रहे हैं, उसे हमेशा बरकरार रखें.
सिद्धांतों को बदले बिना नए बदलावों पर भी फोकस करें
अंतरा कुंडु ने बताया कि अपने सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए हमेशा नए बदलावों पर भी फोकस करें. इससे आप मार्केट में बने रहेंगे. उन्होंने बताया, "कोविड टाइम नें खरीददारों के व्यवहार को बदल दिया. ज्यादातर उपभोक्ता ऑफलाइन से ऑनलाइन में शिफ्ट हो चुके हैं. हमारे करीब 60 प्रतिशत कस्टमर ऑनलाइन माइग्रेट हो चुके हैं, इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखते हैं."
Dentsu Creative India के CEO अमित वाधवा के विचार
Dentsu Creative India के CEO अमित वाधवा ने बताया कि Nike और Thumbs Up उनका फेवरेट ब्रैंड है. इसके पीछे का कारण उन्होंने बताया कि Nike जिस तरह से लगातार अपने प्रोडक्ट की क्वॉलिटी को लेकर कंसिस्टेंसी बरकरार रखा है, उससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं. Thumbs Up को वो इसलिए पसंद करते हैं कि यह एक ऐसा ब्रैंड है, जिसने मुश्किल परिस्थितियों में अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया. यह मार्केट से आउट हुआ, फिर वापस आया, पर अपने कोर में कोई बदलाव नहीं किया. उसकी जो पहचान है, उसे हमेशा बनाए रखा. किसी भी ब्रैंड के लिए ये बातें बहुत जरूरी होती हैं.
मैट्रिक्स पूरी तरह से बदल चुका है
उन्होंने बताया कि आज मैट्रिक्स पूरी तरह से बदल चुका है. आज सिर्फ आइडियाज बिकते हैं. यदि आपके पास आइडियाज हैं तो आप मार्केट में बने रहेंगे. आज हर चीज का तरीका बदल चुका है, लेकिन यदि कुछ नहीं बदला है तो वह है- सिम्पलिसिटी. उन्होंने कहा, "आप कुछ भी कर लें, लेकिन सिम्पलिसिटी हमेशा बनाए रखें, क्योंकि उपभोक्ताओं को यही पसंद आता है." उन्होंने कहा कि हर ब्रैंड ग्रोथ करना चाहता है, लेकिन ध्यान रखिए कि बेहतर प्लान ही उसे सक्सेस बनाता है.
Uber के Marketing Head (India & South Asia), Ameya Padmakar Velankar की राय
Uber के Marketing Head (India & South Asia), Ameya Padmakar Velankar कैडबरी ब्रैंड को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण राय देते हुए कहा कि एक अच्छा ब्रैंड अपने कस्टमर्स से रिलेशन बनाकर रखता है. उन्होंने बताया, "मुझे कैडबरी इसलिए पसंद है, क्योंकि इसके और कस्टमर के बीच की बॉन्डिंग जबर्दस्त है. जब भी कोई फेस्टिवल आता है तो लोगों की जुबान पर इसका नाम रहता है. लोगों के साथ जुड़कर इसने अपनी एक पहचान बनाई है. किसी ब्रैंड के लिए यह बहुत जरूरी होता है."
कस्टमर्स के साथ-साथ ड्राइवर्स का ख्याल रखना भी जरूरी
उबर के बारे में भी उन्होंने बताया, "उबर में भी हम इस बात का ध्यान रखते हैं. हम कस्टमर्स का ख्याल तो रखते ही हैं, हमारे साथ जुड़े ड्राइवर्स का भी पूरा ख्याल रखते हैं. महामारी के समय में भी हमने उनका साथ नहीं छोड़ा. हम Make Life Better पर यकीन रखते हैं." उन्होंने भी सिम्पलिसिटी को स्वीकार करते हुए इसे किसी भी ब्रैंड के लिए सबसे जरूरी बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब जमाना टेक्नोलॉजी का है, इसलिए उसके बिना आप कुछ भी सोच नहीं सकते. Uber टेक्नोलॉजी को भी सिम्पलिसिटी के साथ यूज करता है, इसलिए कंपनी के एप्लीकेशंस को कोई भी आसानी से यूज कर लेता है.
लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्लान होना चाहिए
Ameya Padmakar Velankar ने बताया कि किसी भी ब्रैंड के लिए यह जरूरी है कि उसके पास लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्लान हो. आज के समय में कोई भी इन्वेस्टर सबसे पहले यही देखता है और फिर निवेश करने का फैसला लेता है. उन्होंने कहा कि आज लोकलाइजेशन की भारी डिमांड है. किसी ब्रैंड के सक्सेस के लिए आपको उपभोक्ताओं से उसकी मूल भाषा से कनेक्ट होना पड़ेगा. उन्होंने बताया, "उबर की टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए वहां की भाषा के अनुसार सेपरेट गाइडलाइंस है."
Truecaller के मनन शाह ने क्या कहा
Truecaller के Director Marketing (India & South East Asia) मनन शाह कंसिस्टेंसी बरकरार रखने के कारण Apple ब्रैंड को फेवरेट बताते हैं. BW इवेंट में उन्होंने बताया कि बिना कंसिस्टेंसी के ब्रैंड नहीं बन सकता. आज पूरी दुनिया में Apple की भारी डिमांड होती है और लोग उसके प्रोडक्ट्स का इंतजार करते हैं. इसके पीछे का कारण ही यह है कि यह कंपनी अपनी क्वॉलिटी की कंसिस्टेंसी बरकरार रखे हुए है. किसी भी ब्रैंड के लिए क्वॉलिटी मेंटेन रखना जरूरी है.
ब्रैंड से लोग इमोशनली भी कनेक्ट होते हैं
उन्होंने कहा कि ब्रैंड से लोग इमोशनली भी कनेक्ट होते हैं. इसलिए उसकी वैल्यूज को हमेशा बनाकर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि Truecaller भी लोगों के साथ इमोशनली जुड़ा हुआ है. यदि आपको किसी स्पैम कॉल से बचना है तो Truecaller ही आपकी मदद करता है और लोगों की जुबान पर भी सबसे पहला नाम यही आता है. इसलिए ब्रैंड से लोग इमोशनली जुड़े रहते हैं, जिसे कभी तोड़ना नहीं चाहिए. उन्होंने बताया कि इसी वजह से हम टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.
Motorola India के मार्केटिंग हेड शिवम रंजन की राय
Motorola India के मार्केटिंग हेड शिवम रंजन को अपने ब्रैंड के अलावा Apple और RedBull बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि Apple लगातार इनोवेशन करती रहती है. इसलिए यह मार्केट में वैल्यू बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि ब्रैंड बनने के लिए इनोवेशन करते रहना चाहिए. यही एक जरिया है, जिससे आपकी डिमांड रहेगी. Motorola भी इनोवेशन पर पूरा फोकस करती है. कंपनी ग्राहकों को हमेशा कुछ नया देने की कोशिश करती रहती है.
टेक्नोलॉजी पूरी तरह से बदल गई
शिवम ने बताया कि आज टेक्नोलॉजी पूरी तरह से बदल गई है. डेटा यूज करने का तरीका बदल चुका है. हर तरफ डिजिटलाइजेशन हो चुका है. इसलिए कोई ब्रैंड इन बातों को इग्नोर नहीं कर सकता. मूल सिद्धांतों को छेड़े बिना ब्रैंड के लिए इन्हें अपनाना जरूरी है, तभी वे समय के साथ चल पाएंगे. अब मीडिया भी किसी ब्रैंड के प्रमोशन के लिए बहुत जरूरी माध्यम बन चुका है.
लोकलाइजेशन पर भी ध्यान देना चाहिए
उन्होंने लोकलाइजेशन के महत्व को भी स्वीकार किया. शिवम ने इवेंट में कहा कि टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोगों से आप उनकी भाषा से ही जल्दी कनेक्ट हो सकते हैं, इसलिएक किसी ब्रैंड के लिए लोकलाइजेशन जरूरी है. आज अधिकतर ब्रैंड इस बात पर फोकस कर रही है.
टैग्स