होम / बिजनेस / ऐसा क्‍या हुआ कि ADANI समूह ने इंवेस्‍टमेंट अमाउंट को कर दिया डबल, जानते हैं क्‍या है कारण 

ऐसा क्‍या हुआ कि ADANI समूह ने इंवेस्‍टमेंट अमाउंट को कर दिया डबल, जानते हैं क्‍या है कारण 

अडानी समूह इस निवेश में सबसे ज्‍यादा ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करने की योजना बना रही है. उसके बाद वो पोर्ट और हवाई अड्डों के विकास में इसे खर्च कर सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन सिग्‍नल मिलने के बाद अडानी समूह आने वाले वित्‍तीय वर्ष में अपने निवेश लक्ष्‍य को लगभग दोगुने से ज्‍यादा करने जा रहा है. पोर्ट से लेकर हवाई अड्डों तक कई क्षेत्रों में काम करने वाले अडानी समूह ने अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए अपने निवेश की सीमा को 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है. 

कितने सालों में इतना खर्च करेंगे अडानी 
अडानी समूह ने खर्च करने की जो योजना बनाई है उसके लिए उन्‍होंने 7 से 8 सालों का लक्ष्‍य रखा है. इस समय सीमा में कंपनी अपने सभी कारोबारों में 100 अरब डॉलर से काफी ज्‍यादा निवेश करेगी. अडानी समूह मौजूदा दौर में पोर्ट, हवाई अड्डों का संचालन, सीमेंट, ऊर्जा, मीडिया से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहा है. जबकि समूह आने वाले समय में कई और क्षेत्रों में काम करने की तैयारी भी कर रहा है. ऐसे में कंपनी ने इन सभी क्षेत्रों में ज्‍यादा निवेश बढ़ाकर ज्‍यादा मुनाफा कमाने का लक्ष्‍य रखा है. 

इस सेक्‍टर में करेगी सबसे ज्‍यादा निवेश 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह ने सबसे ज्‍यादा निवेश जिस क्षेत्र में किया है वो ग्रीन एनर्जी है. ग्रीन एनर्जी में इस साल भी कंपनी ने जबरदस्‍त निवेश किया है. उसी का नतीजा है कि कंपनी  ने गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्‍लांट शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में कंपनी उसकी क्षमता में और इजाफा करने जा रही है. इसके अतिरिक्‍त जिन क्षेत्रों में कंपनी ने उस फंड को निवेश करेगी उनमें हवाई अड्डा और पोर्ट जैसे सेक्‍टर शामिल हैं. 

कंपनी की हवाई अड्डों को लेकर है ये योजना 
अडानी समूह हवाई अड्डों में भी अपने निवेश को बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी के पास जो हवाई अड्डे अभी तक आए हैं वो वहां नई सुविधाओं का विकास करने की तैयारी कर रही है. कंपनी हवाई अड्डों में 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है.कंपनी इससे पहले नवी मुंबई के लिए 18000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा कर चुकी है वो इससे बिल्‍कुल अलग है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अडानी पोर्ट एंड एसईजेड लिमिटेड का कहना है कि कंपनी इस पैसे को आंतरिक साधनों से जुटाएगी.  

ये भी पढ़ें: आखिर अमेरिकी बाजार का कौनसा IPO हुआ इतना सब्सक्राइब, आखिर क्‍या है इसकी वजह?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago