होम / बिजनेस / YES Banks के शेयर की ग्रोथ को लेकर आने वाले दिनों में क्‍या कयास लगा रहे हैं एक्‍सपर्ट

YES Banks के शेयर की ग्रोथ को लेकर आने वाले दिनों में क्‍या कयास लगा रहे हैं एक्‍सपर्ट

इस साल में अब तक इस शेयर में अच्‍छी ग्रोथ देखने को मिली है. शेयर में अब तक इस साल 47 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में हुई ग्रोथ का फायदा उन शेयरों में भी दिख रहा है जो पिछले लंबे समय से ग्रोथ का इंतजार कर रहे थे. इन्‍हीं शेयरों में एक है YES BANK. इस साल में इस शेयर में 47 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग्रोथ देखने में मिली है. इतनी ग्रोथ इस शेयर में अक्‍टूबर 2023 में देखने को मिली थी. हालांकि ये शेयर अभी भी अपने 52 हफ्तों के अपने हाई स्‍तर 24.75 रुपये से 16.16 प्रतिशत नीचे है. 

इस ग्रोथ को लेकर क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार के एक्‍सपर्ट का कहना है कि इस शेयर के लिए 19 रुपये सपोर्ट प्राइस हो सकता है जबकि 21 रुपये प्रतिरोध स्‍तर हो सकता है. प्रतिरोध स्‍तर वो स्‍तर होता है जहां से शेयर को ऊपर जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. एक अन्‍य एक्‍सपर्ट का भी यही कहना है कि 19 रुपये इस शेयर के लिए सपोर्ट प्राइस को हो सकता है. जबकि 21 रुपये पर शेयर के लिए कठिनाई पैदा हो सकती है. लेकिन ये जानकार ये भी कहते हैं कि बाजार में ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं जो इसे 23-24 रुपये के घर्षण तक ले जा सकती हैं. 

दूसरी तिमाही में सामने आए थे ये नतीजे 
अगर YES BANK के सितंबर तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 225 करोड़ रुपये रहा था. अगर सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट पर नजर डालें तो 47 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा देखने को मिला है. यही नहीं बैंक की ऑपरेशनल इनकम में भी इजाफा देखने को मिला था. बैंक के ऑपरेशनल इनकम 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7921 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि बैंक के नेट इंटरेस्‍ट इनकम में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. 

शेयर बाजार में जबर्दस्‍त हो रही है बिकवाली 
शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जबर्दस्‍त बढ़त देखने को मिल रही है. पांच राज्‍यों में आए चुनावी नतीजों ने शेयर बाजार की ग्रोथ को और बढ़ा दिया है. शेयर बाजार के सूचकांक से लेकर निफ्टी 50 और सभी इंडेक्‍स में अच्‍छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

नोट: शेयर बाजार में निवेश पूरी सतर्कता और जानकारी के साथ करें. यहां दी गई जानकारों की राय का मकसद सिर्फ न्‍यूज के लिए है. इसे किसी भी प्रकार से निवेश को लेकर सलाह न समझा जाए. इसके लिए BW HINDI किसी भी प्रकार से जिम्‍मेदार नहीं है. 

ये भी पढें: देश की ये कंपनी दे रही है अपने सीईओ को सबसे ज्‍यादा वेतन, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

2 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

52 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago