✕

होम / बिजनेस / नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलों का नहीं हो रहा अंत, अब इन 2 कंपनियों से आई बुरी खबर

नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलों का नहीं हो रहा अंत, अब इन 2 कंपनियों से आई बुरी खबर

पिछले साल की तरह इस साल भी नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब तक कई कंपनियां छंटनी की तलवार चला चुकी हैं. वहीं, बायजू जैसी कंपनियां सैलरी भी नहीं दे पा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं चल रहा है. एक तरफ जहां बायजू जैसी कंपनियां हैं जो कर्मचारियों को सैलरी देने में असमर्थ साबित हो रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ ऐसी कंपनियां हैं, जो छंटनी की तलवार चला रही हैं. खबर है कि मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों ने नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है. 

300 कर्मियों पर गिरेगी गाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉल्ट डिज्नी खर्च कम करके लाभ बढ़ाने के लिए अपने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है. बाजार के चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच ऑपरेशंस को सुव्यवस्थित करने और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार की कोशिशों के तहत कंपनी ने छंटनी का फैसला लिया है. कंपनी से कम से कम 300 कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है. इसमें विधि, मानव संसाधन, वित्त और संचार विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. 

इस वजह से उठाया कदम
अमेरिका की इस दिग्गज कंपनी ने पिछले साल खर्च में कटौती के उपाय शुरू किए थे, जिसके बाद से अब तक करीब 8000 लोगों की नौकरी जा चुकी है. दरअसल, अपने प्रतिद्वंद्वियों पैरामाउंट ग्लोबल और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी  की तरह डिज्नी को भी पारंपरिक टेलीविजन दर्शकों की संख्या में गिरावट के चलते कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. दर्शक तेजी से स्ट्रीमिंग सेवाओं की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कंपनी का यूजर बेस घट रहा है. 

ईमेल भेजकर दी सूचना
डिज्नी की तरह पैरामाउंट ग्लोबल ने भी कई कर्मचारियों की छुट्टी की योजना बनाई है. छंटनी से कंपनी पोर्टफोलियो के कई डिवीजन प्रभावित होंगे, जिनमें CBS, कॉमेडी सेंट्रल और MTV जैसे प्रमुख नेटवर्क शामिल हैं. इस संबंध में कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया है. इस ईमेल में पैरामाउंट के सह-सीईओ-जॉर्ज चीक्स, क्रिस मैकार्थी और ब्रायन रॉबिंस ने कहा है कि कंपनी की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए उसे यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि कंपनी कुल कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

8 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

9 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

5 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित