✕

होम / बिजनेस / Swiggy IPO का इंतजार खत्म, सेबी के पास जमा किए पेपर्स, ₹3,750 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

Swiggy IPO का इंतजार खत्म, सेबी के पास जमा किए पेपर्स, ₹3,750 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

स्विगी ने सेबी के पास आईपीओ का अपडेटेड ड्राफ्ट जमा किया है. उससे पहले कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिए अप्रैल में अपना पहला ड्राफ्ट जमा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने आईपीओ के लिए सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट जमा किया है. अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के अनुसार, आईपीओ में 3,750 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 18.52 करोड़ शेयर का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा. इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी को प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई थी. कंपनी ने अप्रैल में कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिए आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया था.

इतना बड़ा हो सकता है आईपीओ का साइज

बैंकरों के मुताबिक, आईपीओ का साइज करीब 1.25 अरब डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का होने का अनुमान है. हालांकि, अईपीओ की लॉन्चिंग से पहले इसे बढ़ाया जा सकता है. खबरों के अनुसार, शेयरहोल्डर्स की बैठक के बाद आईपीओ के साइज को बढ़ाकर करीब 1.4 अरब डॉलर यानी तकरीबन 11,700 करोड़ रुपये किया जा सकता है. स्विगी का आईपीओ नवंबर की शुरुआत में खुल सकता है.

दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप आईपीओ

साइज के हिसाब से देखें तो स्विगी के इस ऑफर की गिनती देश के सबसे बड़े आईपीओ की कतार में होने वाली है. यह पेटीएम के बाद किसी स्टार्टअप कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है. पेटीएम 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी, जो अभी तक भारतीय बाजार में किसी स्टार्टअप कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ है. फूड डिलीवरी सेगमेंट में स्विगी की प्रतिस्पर्धी जोमैटो साल 2021 में 9,375 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी.

कई सेलेब्रिटी कर चुके हैं निवेश

स्विगी के आईपीओ को खुलने से पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कई दिग्गज हस्तियां स्विगी के शेयर खरीद चुकी हैं. स्विगी के शेयरों में निवेश करने वाले सेलेब्रिटीज में बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं. वहीं खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जहीर खान के अलावा टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना भी स्विगी के शेयर खरीद चुके हैं.

2014 में हुई थी शुरुआत

स्विगी की शुरुआत 2014 में हुई थी, श्रीहर्ष मजेटी, नंदन रेड्डी और राहुल जैमिनी ने इसकी शुरुआत की थी. शुरुआत में इसका फोकस सिर्फ फूड डिलीवरी पर था. लेकिन, अब यह हायपर लोकल डिलीवरी सर्विस भी ऑफर करती है. इसकी देशभर में 1.5 लाख रेस्टोरेंट्स के साथ पार्टनरशिप है. देश के बड़े और छोटे दोनों तरह के शहरों में ग्राहकों के बीच इसकी अच्छी पैठ है. नए सेगमेंट में उतरने से इसकी ग्रोथ को सपोर्ट मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित