✕

होम / बिजनेस / किस कंपनी के वीपी ने Air India को लेकर कहा, बैलगाड़ी ले लूंगा लेकिन इससे नहीं जाउंगा

किस कंपनी के वीपी ने Air India को लेकर कहा, बैलगाड़ी ले लूंगा लेकिन इससे नहीं जाउंगा

इस पूरी घटना पर हमेशा की तरह एयर इंडिया ने खेद जताया और कहा कि ग्राहक को हुई समस्‍या उनके दायरे से बाहर है. आदित्‍य की इस शिकायत पर कई दूसरे लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विमान कंपनियों को लेकर आए दिन आने वाली समस्‍याओं का अंत होता नहीं दिख रहा है. खासतौर पर एयर इंडिया की शिकायतें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस कड़ी में एक स्‍टार्टअप कंपनी के वीपी का एयर इंडिया में सफर कुछ ऐसा बीता कि उन्‍होंने एक्‍स पर लिख दिया कि बैलगाड़ी से जाना पसंद करूंगा लेकिन एयर इंडिया से कभी नहीं जाउंगा. एयर इंडिया ने इस मामले में स्‍टार्टअप कंपनी के वीपी से माफी मांगी है और घटना पर खेद जताया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल ये पूरा मामला कम्‍प्‍लीट सर्किल नाम के स्‍टार्टअप से के वीपी आदित्‍य कोंडावर से जुड़ा हुआ है. कोंडावर ने बेंगलुरू से पुणे तक का सफर किया. अपने सफर के बारे में एक्‍स पर बताते हुए कोंडावर कहते हैं कि प्रिय एयरइंडियाएक्स, कल रात मुझे एक बहुत ही मूल्यवान सबक सिखाने के लिए धन्यवाद. मैं इसे पूरी गंभीरता से कह रहा हूं - मैं अपने जीवन में कभी भी एयर इंडिया एक्सप्रेस या एयर इंडिया में उड़ान नहीं भरूंगा - अगर जरूरत पड़ी तो मैं 100% अतिरिक्त लागत का भुगतान करूंगा लेकिन समय पर चलने वाली अन्य एयरलाइंस ले लूंगा (वैसे भी केवल 2 अन्य एयरलाइन विकल्प हैं. बैलगाड़ी ले लेंगे लेकिन आपकी एयरलाइन नहीं.

ये भी पढ़ें: इस आईपीओ की हुई जबरदस्‍त लिस्टिंग, एक शेयर पर मिला 136 रुपये का मुनाफा

घटना के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कोंडावर कहते हैं कि रात को 9.50 की उड़ान देर रात 12.15/12.20 पर उड़ान भरी. यही नहीं उड़ान से बदबू आ रही थी और सीटें बहुत गंदी और दाग-धब्बों से भरी थीं. उससे पहले मैंने अपने दिन की शुरुआत रात 1.50 बजे पुणे से बीएलआर तक यात्रा करके की. एक बड़े कारखाने से होकर गुजरा और कई प्रबंधन बातचीत में शामिल हुआ और उसके बाद सुबह 3 बजे घर पहुंचे. कोंडावर लिखते हैं कि टाटा समूह और उनके नेताओं के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है - मैं उनसे हमेशा पूर्णता की उम्मीद करता हूं और ईमानदारी से कहूं तो यह एक आपदा है!

आखिर क्‍या बोली एयर इंडिया? 
इस पूरे मामले के सोशल मीडिया पर गर्माने के बाद एयर इंडिया की ओर से कोंडावर से माफी मांगी गई. एयर इंडिया ने अपने ट्वीट में लिखा,
 हाय आदित्य! आपकी उड़ान में व्‍यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. कृपया ध्यान दें कि आने वाली उड़ान हमारे नियंत्रण से परे कारणों से विलंबित हुई. हम आपके विमान अनुभव के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर गौर करेंगे और इसे ठीक करेंगे. एयर इंडिया की ओर से दिए गए इस जवाब का आदित्‍य ने जवाब दिया और कहा कि LOL, नहीं, आप ऐसा नहीं करेंगे. मुझे यकीन है कि अगर आप ऐसा ही जारी रखेंगे तो आप लोग कई ग्राहक खोते रहेंगे. आपके विमान की सफाई मुंबई लोकल से भी बदतर थी. इस पर फिर एयर इंडिया की ओर से जवाब देते हुए लिखा गया कि हम कभी नहीं चाहते कि हमारे मेहमानों को ऐसा अनुभव हो, आदित्य. निश्चिंत रहें, हमने आपकी प्रतिक्रिया नोट कर ली है और उस पर गौर करेंगे. कृपया इसे एक अलग घटना मानें और हमें भविष्य में आपकी बेहतर सेवा करने का मौका दें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

8 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

9 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

9 hours ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 days ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 days ago


बड़ी खबरें

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

49 minutes ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

38 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago