✕

होम / बिजनेस / आर्थिक तंगी से जूझ रही Vi ने की 30 हजार करोड़ की डील, आज फोकस में रहेंगे शेयर! 

आर्थिक तंगी से जूझ रही Vi ने की 30 हजार करोड़ की डील, आज फोकस में रहेंगे शेयर! 

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ एक बड़ी डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक तंगी से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर फोकस में रह सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 3.6 अरब डॉलर यानी करीब 30,000 करोड़ रुपए की डील की है. यह डील तीन साल की अवधि में नेटवर्क डिवाइसेस की आपूर्ति के लिए की गई है. Voda Idea ने तीन साल के लिए 6.6 अरब डॉलर के कैपेक्स की योजना बनाई है और  यह डील उसी दिशा में पहला कदम है. 

ये है कंपनी का लक्ष्य
वोडाफोन आइडिया का कहना है कि उसके कैपेक्स का लक्ष्य 4G कवरेज को 1.03 अरब से बढ़ाकर 1.2 अरब करने के साथ ही प्रमुख बाजारों में 5G लॉन्च करना है. कंपनी के अनुसार, उसने अपने मौजूदा दीर्घकालिक साझेदारों - नोकिया और एरिक्सन के साथ काम जारी रखा है और सैमसंग से भी एक साझेदार के रूप में हाथ मिलाया है. इस साझेदारी से उसे बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम अत्याधुनिक उपकरणों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी. 

4G कवरेज प्राथमिकता
देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी का कहना है कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता 1.2 अरब भारतीयों तक 4G कवरेज का विस्तार करना है. कंपनी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास अनुभव प्रदान करने के लिए उभरती हुई नेटवर्क टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नोकिया और एरिक्सन शुरुआत से ही हमारे साझेदार हैं और यह उस साझेदारी में एक और मील का पत्थर है. हमें सैमसंग के साथ अपनी नई साझेदारी शुरू करने पर भी खुशी है. वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि हम 5G युग में प्रवेश करते हुए अपने सभी भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं.

ऐसा है शेयर का हाल
कंपनी के शेयर की बात करें, तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसमें उछाल देखने को मिला था. यह 1.35% की बढ़त क साथ 10.52 रुपए पर बंद हुआ. लेकिन इससे इ दिन पहले यानी गुरुवार को Vi के शेयर मन बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इस गिरावट की वजह सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका था. हालांकि, इन सबके बावजूद कुछ ब्रोकरेज को लगता है कि कंपनी के शेयर आगे बेहतर कर सकते हैं .

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित