✕

होम / बिजनेस / Vodafone-Idea को लगा झटका, शेयर बाजार में गिरावट के बीच GST ने भेजा नोटिस!

Vodafone-Idea को लगा झटका, शेयर बाजार में गिरावट के बीच GST ने भेजा नोटिस!

Vodafone-Idea की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, एक ओर कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं, वहीं अब इसे GST का नोटिस मिल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर जहां कंपनी के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर उसे जीएसटी (GST) का नोटिस भी प्राप्त हुआ है. इन दोनों घटनाओं ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को और भी संकट में डाल दिया है. शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 3.08 फीसदी गिरकर 7.56 रुपये पर बंद हुए, जो निवेशकों के लिए एक और चिंता का कारण बन गया. तो आइए जानते हैं कंपनी को जीएसटी नोटिस क्यों मिला है?

शेयर बाजार में आई गिरावट

वोडाफोन आइडिया के लिए शुक्रवार का दिन खासा निराशाजनक रहा. बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 3.08 फीसदी गिरकर 7.56 रुपये पर बंद हुए। पिछले कुछ महीनों से वोडाफोन आइडिया के शेयर में निरंतर गिरावट देखी जा रही है, और इस गिरावट से कंपनी के निवेशकों में चिंता का माहौल है. सेंसेक्स में भी बड़ी गिरावट आई, जो दर्शाता है कि निवेशकों का भरोसा फिलहाल बाजार में नहीं दिख रहा है.

जीएसटी का नोटिस

इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया को पश्चिम बंगाल के डिप्टी कमिश्नर द्वारा एक जीएसटी नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कंपनी को 16.73 करोड़ रुपये का जीएसटी चुकाने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी पर जुर्माना और ब्याज भी लगाया गया है. यह नोटिस कंपनी द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट का अत्यधिक उपयोग और कम टैक्स भुगतान करने के आरोप में भेजा गया है.

कंपनी नोटिस के खिलाफ करेगीअपील

जीएसटी का नोटिस प्राप्त करने के बाद, वोडाफोन आइडिया ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा है कि कंपनी इस आदेश से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ अपील करने का निर्णय लिया है. कंपनी का कहना है कि उसने सभी कर नियमों का पालन किया है और उसे लगता है कि यह नोटिस गलत तरीके से जारी किया गया है.

इसलिए भेजा जीएसटी नोटिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोडाफोन आइडिया को जीएसटी डिमांड ऑर्डर इनपुट टैक्स क्रेडिट के अत्यधिक उपयोग के चलते भेजा गया है. जीएसटी अधिकारियों का मानना है कि कंपनी ने गलत तरीके से टैक्स का भुगतान किया है या फिर कुछ टैक्स का भुगतान कम किया है. जब अधिकारियों को किसी कंपनी की जीएसटी भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताएँ दिखती हैं, तो इस तरह के नोटिस जारी किए जाते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

51 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

22 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

31 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

51 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

22 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

1 hour ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

16 hours ago