✕

होम / बिजनेस / Vodafone-Idea ने यूजर्स को दिया झटका, कम कर दी इन 2 प्लान्स की वैलिडिटी

Vodafone-Idea ने यूजर्स को दिया झटका, कम कर दी इन 2 प्लान्स की वैलिडिटी

टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने प्लान में इजाफा करके यूजर्स को बड़ा झटका दे रही हैं. अब Vodafone-Idea ने अपने 666 और 479 रुपये वाले इन दोनों प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप वोडाफोन-आइडिया Vodafone-Idea के यूजर्स हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल कंपनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने कुछ प्लान्स की वैलिडिटी को पहले से कम कर दिया है. इसमें कंपनी ने अपने दो प्लान को शामिल किया है, जिनकी वैलिडिटी को कंपनी की तरफ से कम कर दिया गया है. हाल ही में वोडाफोन की तरफ से जुलाई 2024 में प्लान्स की वैलिडिटी को कम कर दिया गया था. वहीं, अब एक बार फिर ऐसा ही फैसला लिया गया है, हालांकि डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं हुआ है. तो आइए जानते हैं ये प्लान कौन-से हैं और इनकी वैलिडिटी कितनी कम हुई है?

इन दो प्लान्स की वैलिडिटी हुई कम

कंपनी की ओर से Vodafone Idea के 479 रुपये वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती गहै, लेकिन अब इसे कम करके कंपनी की तरफ से 48 दिन कर दिया गया है. यानी यूजर्स को कम वैलिडिटी मिलने वाली है, जबकि यूजर्स को अभी भी 1GB डेटा रोजाना तो मिलने ही वाला है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/Day भी मिलेंगे. FUP डेटा बाद, स्पीड कम होकर 64 Kbps तक आ जाएगी. उधर, वोडाफोन की तरफ से 666 रुपये के प्लान की भी वैलिडिटी को कम कर दिया गया है. इस प्लान की वैलिडिटी को 64 दिन तक कर दिया गया है, जबकि यही प्लान पहले 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था. हालांकि यूजर्स को बेनिफिट्स को पहले जैसे ही मिलते रहेंगे. इसमें भी यूजर्स को 1.5GB तक डेटा दिया जाएगा. ये डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ आता है. यानी यूजर्स के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होने वाला है.

कस्टमर बेस पर पड़ेगा असर

इन बदलावों को दूसरी तरह भी देखा जा सकता है. कहा जा सकता है कि कंपनी ने अपने प्लान्स की कीमत में इजाफा कर दिया है. इससे भी कंपनी की ARPU पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. इससे कंपनी के ओवर ऑल कस्टमर बेस पर प्रभाव पड़ सकता है. यही वजह है कि कंपनी इसे कंट्रोल करने पर भी विचार कर सकती है, लेकिन ये ऐसे प्लान्स थे जो यूजर्स की तरफ से सबसे ज्यादा पसंद किए जाते थे. इनकी कीमत बढ़ने से यूजर्स पर थोड़ा प्रभाव जरूर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-Happy Birthday: टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में काम करने के बाद एक्ट्रेस Isha Koppikar ने राजनीति में भी की एंट्री, जानिए इनकी नेटवर्थ?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago