✕

होम / बिजनेस / Vishvaraj Environment ने ₹2,250 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास दाखिल किया DRHP

Vishvaraj Environment ने ₹2,250 करोड़ के IPO के लिए SEBI के पास दाखिल किया DRHP

Vishvaraj Environment का यह IPO कंपनी के विस्तार और वित्तीय मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

विष्वराज एनवायरनमेंट लिमिटेड (Vishvaraj Environment) ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास 2,250 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. इस प्रस्तावित इश्यू में 1,250 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,000 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रमोटर शेयरधारक प्रीमियर फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा किया जाएगा.

प्री-IPO प्लेसमेंट की संभावना

कंपनी बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) के साथ परामर्श कर 250 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है. यदि यह प्लेसमेंट पूरा होता है, तो तदनुसार नए शेयर इश्यू का आकार घटा दिया जाएगा.

परियोजनाओं और ऋण भुगतान में होगी राशि का उपयोग

विष्वराज एनवायरनमेंट IPO से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी सहायक कंपनियों के 545 करोड़ रुपये के कर्ज को चुकाने या पूर्व-भुगतान करने में करेगी. साथ ही, कंपनी तीन प्रमुख परियोजनाओं के पूंजीगत व्यय को वित्तपोषित करेगी.

- 300 MLD UF RO तकनीक आधारित उन्नत जल शोधन संयंत्र के तीसरे चरण के निर्माण के लिए 178.5 करोड़ रुपये.
- 60 MLD सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए 112.8 करोड़ रुपये.
- 80 MLD टर्शियरी ट्रीटमेंट RO प्लांट के लिए 124.1 करोड़ रुपये.

इसके अतिरिक्त, कंपनी पीएम-कुसुम योजना के तहत 30 मेगावाट (AC) सौर फोटोवोल्टिक पावर प्रोजेक्ट भी विकसित करेगी. कुछ राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी.

प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर्स

JM फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स होंगे. बता दें, विष्वराज एनवायरनमेंट भारत में जल उपयोगिता और अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजनाओं की अग्रणी डेवलपर है, जो औद्योगिक उपयोग के लिए उपचारित सीवेज जल के पुनर्चक्रण पर केंद्रित है. कंपनी राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों, शहरी स्थानीय निकायों और बिजली वितरण कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है.

31 मार्च 2025 तक, कंपनी के पास 16,011.34 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक और 6,677.90 करोड़ रुपये की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) थी. इनमें 4,428.92 करोड़ रुपये मूल्य की तीन परिचालन परियोजनाएं और तीन निर्माणाधीन PPP प्रोजेक्ट शामिल हैं. साथ ही, 1,221.53 करोड़ रुपये के तीन हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) प्रोजेक्ट और 1,027.45 करोड़ रुपये के चार नवीकरणीय PPP प्रोजेक्ट भी निर्माणाधीन हैं.

कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में नागपुर महानगर पालिका, महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी और नागपुर महानगरीय क्षेत्र शामिल हैं.

तेजी से बढ़ती कंपनी

विष्वराज एनवायरनमेंट अपने समकक्षों में राजस्व वृद्धि के मामले में दूसरे स्थान पर है. FY23 से FY25 के बीच कंपनी का कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 62% दर्ज किया गया. कंपनी का परिचालन राजस्व FY23 में 669 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 1,759 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि इसी अवधि में शुद्ध लाभ 96 करोड़ रुपये से बढ़कर 266 करोड़ रुपये हो गया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

15 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

18 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

18 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

20 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

23 hours ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago