✕

होम / बिजनेस / Paytm के फ्लॉप IPO पर विजय शेखर शर्मा को अब इस बात का हो रहा पछतावा, जानिए क्या है वो बात?

Paytm के फ्लॉप IPO पर विजय शेखर शर्मा को अब इस बात का हो रहा पछतावा, जानिए क्या है वो बात?

पेटीएम का आईपीओ 1.6 गुना सब्सक्राइब हुआ था. हालांकि लिस्टिंग के दिन ही स्टॉक में तेज गिरावट देखने को मिली. जो आने वाले समय में बढ़ती गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में फिलहाल आईपीओ की बहार है और एक के बाद एक कई आईपीओ न केवल बाजार में उतर रहे हैं साथ ही निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. हालांकि इन सबके बीच एक आईपीओ ऐसा भी रहा है जो अपने निवेशकों को इतना बड़ा झटका देकर गया है कि वो अब तक इससे उबर नहीं सके हैं. ये आईपीओ था पेटीएम का. फिलहाल आईपीओ के निवेशक स्टॉक में अपनी आधी से ज्यादा रकम गंवा चुके हैं. शुक्रवार को आईपीओ में नुकसान पर पेटीएम के फाउंडर ने अपना दर्द सबके सामने रखा. विजय शेखर शर्मा ने कहा कि उनका सबसे बड़ा दुख ये है कि उन्होने अपनी कंपनी के आईपीओ के लिए सही बैंकर नहीं चुने.

क्या कहा पेटीएम फाउंडर ने?

इंडिया इंटरनेट डे 2024 में पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा कि भगवान के मंदिर में जाने के लिए आपको सही पुजारी चाहिए होता है...शायद हमने सही पुजारी का चुनाव नहीं किया. अपनी बात को समझाते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि मैं काफी समय से कारोबार कर रहा हूं मुझे इस बात का दुख है कि हमने आईपीओ के लिए सही बैंकर का चुनाव नहीं किया. उन्होने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सलाह दी कि एक सही बैंकर का चुनाव करें. उन्होने अपनी बात को रखते हुए ये भी कहा कि आज के दिन यहां तक कि छोटे आईपीओ भी बड़े बन जाते हैं.

स्टॉक में हुआ तगड़ा नुकसान

स्टॉक शेयर बाजार में नवंबर 2021 को लिस्ट हुआ था, इश्यू प्राइस 2150 का था. स्टॉक फिलहाल 700 के नीचे है. यही नहीं मई में स्टॉक 310 के स्तर तक गिर गया था. आईपीओ में निवेश करने वाले अभी तक मुनाफे में नहीं आए हैं. बैंकर के रूप में पेटीएम आईपीओ के साथ कई बड़े नाम जुड़े थे इसमें एक्सिस कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेपी मार्गेन इंडिया और मॉर्गेन स्टेनली इंडिया शामिल थे.

2021 में आया था आईपीओ

बता दें कि पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था. इस आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹2150 था. हालांकि, 18 नवंबर 2021 को यह आईपीओ अपने इश्यू प्राइस पर 9% की डिस्काउंट के साथ सूचीबद्ध हुआ. लिस्टिंग के दिन शेयर में और गिरावट आई यह ₹1564 पर बंद हुआ. लिस्टिंग के करीब 3 साल बाद भी यह शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस को टच नहीं कर सका है. वहीं, शेयर इसी साल टूटकर 350 रुपये के नीचे भी आ गया था, वर्तमान में शेयर की कीमत 672.40 रुपये है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित