✕

होम / बिजनेस / बिना इंटरनेट स्मार्टफोन पर चलेगा वीडियो, Tata से जुड़ी इस कंपनी ने अमेरिका में की बड़ी डील

बिना इंटरनेट स्मार्टफोन पर चलेगा वीडियो, Tata से जुड़ी इस कंपनी ने अमेरिका में की बड़ी डील

भारत में अब जल्द ही ऐसे सस्ते मोबाइल फोन लॉन्च किए जाएंगे, जिन पर बिना इंटरनेट के ही ऑडियो-वीडियो चलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अपने स्मार्टफोन में केवल वीडियो देखने के लिए महंगा रिचार्ज कराते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, टाटा ग्रुप (Tata) से जुड़ी हुई एक कंपनी देश में जल्द ही ऐसे मोबाइल फोन लॉन्च करने जा रही है, जिन पर बिना इंटरनेट के सीधे ऑडियो-वीडियो चलाने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए सांख्य लैब्स, आईआईटी कानपुर में बनी एक कंपनी फ्री स्ट्रीम टेक्नोलॉजीस और अमेरिका की सिनक्लेयर इंक के बीच एक डील हुई है. बता दें, सांख्य लैब्स तेजस नेटवर्क की सब्सिडियरी है, जिसकी पेरेंट कंपनी टाटा संस है. तो आइए जानते हैं आपको इस डील के जरिए कैसे बिना इंटरनेट के फोन में वीडियो का आनंद मिलेगा? 

D2M टेक्नोलॉजी के जरिए मिलेगी सर्विस

बता दें, मोबाइल पर बिना इंटरनेट डायरेक्ट ऑडियो-वीडियो और अन्य सर्विस देने वाली इस टेक्नोलॉजी को D2M कहा जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के तहत जिन फोन को बनाया जाएगा, उनमें सांख्य लैब्स का तैयार किया हुआ ‘पृथ्वी-3 एटीएससी 3.0 चिपसेट लगेगा. साथ ही ये फोन सस्ते भी होंगे.भारत-अमेरिका साझेदारी के तहत हुई ये डील आत्मनिर्भर भारत और भारत के सेमीकंडक्टर की दुनिया का सरताज बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है. 

देश में होगा इन डिवाइस का ट्रायल

सांख्य लैब्स के डिवाइस का फील्ड वैलिडेशन बेंगलुरू, दिल्ली और अमेरिका में चल रहा है. नई पार्टनरशिप के तहत D2M टेक्नोलॉजी वाले सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि यूएसबी डॉन्गल एसेसरीज और एसटीबी/गेटवेज और लो-कॉस्ट फीचरफोन को लॉन्च और उनका कंज्यूमर ट्रायल किया जाएगा. बता दें, इस टेक्नोलॉजी का ग्लोबल मार्केट धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित