✕

होम / बिजनेस / Viacom18, Disney से डील के बाद Reliance के शेयर उछले, यहां पहुंचा कंपनी का मार्केट कैप

Viacom18, Disney से डील के बाद Reliance के शेयर उछले, यहां पहुंचा कंपनी का मार्केट कैप

रिलायंस (Reliance Industries Ltd), वॉयकाम18 (Viacom18)  और डिज्नी (Disney) के बीच हुआ समझौता, इसमें रिलायंस की 16.34,  जबकि वॉयकाम18 की 46.82 और डिज्नी की 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के दिगगज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी  रिलायंस इडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd) के शेयर बृहस्पतिवार को उछाल मारकर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए. शेयर 3.12 प्रतिशत से बढ़कर 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर 2,999.85 रुपये पर पहुंच गए, जिससे कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण लगभग 20.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यह उछाल Reliance के Viacom18 और Disney के साथ हुए एक Joint Venture समझौते के बाद देखने को मिली. इससे रिलायंस को काफी लाभ पहुंचने वाला है और भारतीय मीडिया क्षेत्र में उसका दबदबा भी बढ़ेगा.

Joint Venture से भारतीय मीडिया क्षेत्र में बढ़ेगा  रिलायंस का दबदबा

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd)) के शेयरों में बृहस्पतिवार को ट्रेडिंग सत्र के दौरान और अधिक उछाल आया, जब कंपनी ने मीडिया उपक्रमों के विलय के लिए वायाकॉम 18 और डिज्नी के साथ एक Joint Venture (जेवी) बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा की. शेयर ने अब तक पहली बार ये स्तर छुआ है. इस समझौते के बाद Reliance Industries भारतीय मीडिया क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरेगी. इससे रिलायंस को वितरण क्षमता और टीवी चैनलों, खेल अधिकारों और डिजिटल परिसंपत्तियों के एक उल्लेखनीय पोर्टफोलियो का संयोजन मिलेगा.  रिलायंस अपनी विकास रणनीति के लिए Joint Venture  में 1,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. लेनदेन में Joint Venture का मूल्य 70,400 करोड़ रुपये है.

Joint Venture में किसकी कितनी हिस्सदारी?

बुधवार को  रिलायंस शेयर 2,909 रुपये पर बंद हुआ था. Joint Venture में Reliance की 16.34 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि Viacom18 के पास 46.82 प्रतिशत और Disney  को 36.84 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. Viacom18 TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जो बदले में नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है, जिसमें रिलायंस की 73.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

समझौते से Reliance को कितना लाभ ?

मीडिय़ा रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित Joint Venture में जियो सिनेमा और स्टार इंडिया (कलर्स, स्टारप्लस, स्टारगोल्ड, स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18) शामिल हैं और Joint Venture   रिलायंस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा. रिलाइंस  के पास अगले 3-5 वर्षों तक 14-15 प्रतिशत ईपीएस सीएजीआर हासिल करने के लिए सभी व्यवसायों में अग्रणी क्षमता है और यही देखते हुए कि Viacom18 में Reliance की प्रभावी हिस्सेदारी 71 प्रतिशत है, Joint Venture में Reliance की प्रभावी हिस्सेदारी 49.6 प्रतिशत हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.