✕

होम / बिजनेस / Digital Arrest का शिकार हुए Vardhman समूह के मालिक, 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

Digital Arrest का शिकार हुए Vardhman समूह के मालिक, 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी

डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराधियों का नया हथियार बनता जा रहा है. वर्धमान समूह के मालिक एस पी ओसवाल से अपराधियों ने 7 करोड़ रुपए की जालसाजी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में वर्धमान समूह के चेयरमैन एस पी ओसवाल (Vardhman Group Chairman SP Oswal) भी इसका शिकार बने. ओसवाल के साथ पूरे सात करोड़ की धोखाधड़ी की गई. अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों के गिरोह ने इस जालसाजी को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि सात अन्य की पहचान हो गई और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है. 

48 घंटे में सुलझा लिए केस
लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल के अनुसार, पकड़े गए दो अपराधियों से 5.25 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. इस गिरोह के सभी 9 सदस्य असम और पश्चिम बंगाल के हैं. शेष सदस्यों की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. चहल ने बताया कि अपराधियों ने वर्धमान समूह के मालिक एस पी ओसवाल के विभिन्न बैंक खातों से सात करोड़ रुपए की निकासी की थी. साइबर सेल ने ओसवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया और महज 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले को सुलझा लिया.

बिजनेसमैन को ऐसे डराया 
अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए SP ओसवाल को कॉल किया था. उसके बाद वीडियो कॉल पर उन्हें एक अरेस्ट वॉरंट दिखाया गया, जो पूरी तरह से फर्जी था, लेकिन ओसवाल इसे असली मान बैठे. साइबर अपराधियों ने इसके बाद ओसवाल को डिजिटल अरेस्ट किया और मामला खत्म करने के लिए पैसे ट्रांसफर करने को कहा. अपराधियों ने प्रवर्तन निदेशालय और कस्टम विभाग का नाम लेकर भी ओसवाल को डराया. वर्धमान समूह के मालिक अपराधियों के जाल में फंस गए और इस तरह उनसे 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हो गई. 

पहले आहूजा बने थे शिकार
एक सप्ताह के भीतर किसी उद्योगपति को शिकार बनाने की यह दूसरी वारदात है.  इससे पहले, पंजाब के एक स्थानीय उद्योगपति से कुछ जालसाजों ने 1.01 करोड़ की ठगी की थी. रजनीश आहूजा को अपने जाल में फंसाने के लिए अपराधियों ने दावा किया था कि जबरन वसूली की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है. जालसाजों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट की धमकी भी दी थी. बात दें कि डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं. इस स्कैम के शिकार अधिकतर पढ़े-लिखे और अधिक होशियार लोग ही होते हैं. डिजिटल अरेस्ट को लेकर सरकारी एजेंसियां लगातार लोगों को अलर्ट कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग इसका शिकार बन रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

23 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago