होम / बिजनेस / अब UAE बढ़ाएगा मदद का हाथ, ये बिजनेस करने वालों की बदल सकती है किस्मत!

अब UAE बढ़ाएगा मदद का हाथ, ये बिजनेस करने वालों की बदल सकती है किस्मत!

आगरा उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है जो अपने चमड़े के सामान, हस्तशिल्प, जरी जरदोजी, मार्बल और पत्थर पर नक्काशी के काम के लिए प्रसिद्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आगरा: एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की ओर से शीर्ष उद्योग निकाय, शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन और यूएई सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 4 जुलाई को एक व्यापार सम्मेलन का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में किया जा रहा है. 'वैश्विक रूप से व्यापार का विस्तार' विषय पर आयोजित सम्मेलन में शहर के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश राज्य से संयुक्त अरब अमीरात में निर्यात बढ़ाने और बढ़ावा देने की दिशा में मुक्त व्यापार क्षेत्रों के लाभों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

चमड़े का कारोबार करने वाले को होगा फायदा
एसोचैम यूपी राज्य विकास परिषद के अध्यक्ष ललित खेतान ने कहा कि आगरा उत्तर भारत का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है जो अपने चमड़े के सामान, हस्तशिल्प, जरी जरदोजी, मार्बल और पत्थर पर नक्काशी के काम के लिए प्रसिद्ध है. सम्मलेन में शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन के माध्यम से व्यापार के निर्यात बढ़ाने के लिए विज़न प्रदान करा जायेगा. एसोचैम ने लघु उद्योग(एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए यूएई सरकार की पहल के साथ गठबंधन किया है. इसी कड़ी में पहला सम्मलेन आगरा में आयोजित होने जा रहा है.

चमड़े का कारोबार करने वाले इसका फायदा उठा पाएंगे
एसोचैम से जुड़े इरफ़ान आलम ने बताया कि सम्मेलन यूएई में आगरा के व्यवसायों के लिए अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करके या अपने कार्यालय खोलकर विभिन्न व्यावसायिक अवसरों पर ध्यान केंद्रित कराएगा. यूएई आर्थिक क्षेत्र हैं जहां वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार किया जा सकता है. व्यापारियों को मुक्त व्यापार के क्षेत्र में बिना किसी सीमा शुल्क के 100% स्वामित्व के साथ फ्री ट्रेड जोन में व्यापार करने का अवसर मिलेगा. चमड़े का कारोबार करने वाले इसका फायदा उठा पाएंगे और इसमें UAE उनकी मदद करेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

13 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

15 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

15 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

11 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

18 hours ago