होम / बिजनेस / उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई International Trade Show, जानिए कब और कहां होगा आयोजन?

उत्तर प्रदेश सरकार लेकर आई International Trade Show, जानिए कब और कहां होगा आयोजन?

जहां सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था, वहीं अब प्रदेश सरकार इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत बहुत ही तेजी से 5 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है और इस मिशन में भारतीय राज्यों का योगदान भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. भारत के साथ-साथ उत्तर-प्रदेश भी बहुत ही तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जल्द से जल्द 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य बनने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश का इंटरनेशनल ट्रेड शो
जहां 2023 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को आकर्षित किया था वहीं अब प्रदेश की सरकार इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन करने जा रही है. यह इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा और हाल ही में ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में एक रोड शो का आयोजन भी किया गया. इस रोड शो को उत्तर प्रदेश सरकार के MSME, इम्पोर्ट डिपार्टमेंट और IEML (इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड) द्वारा एक साथ मिलकर आयोजित किया गया था. इस रोड शो में MSME, IEML और इम्पोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों और कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी दी थी.

ट्रेड शो से मिलेगी इन्हें मदद
इस शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित ‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में किया जाएगा और इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के आकर्षक उत्पादों को व्यापक और बड़े स्तर पर उपलब्ध करवाना होगा. कार्यक्रम में एक जिला, एक उत्पाद के माध्यम से राज्य के सभी जिलों को पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा. इसी तरह, हाल के वर्षों में अपने स्टार्टअप द्वारा अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिला उद्यमियों के लिए भी ट्रेड शो में विशेष व्यवस्था की जाएगी. 

क्या है इंटरनेशनल ट्रेड शो का मकसद?
उत्तर प्रदेश सरकार के MSME डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, अमित मोहन प्रसाद ने रोड शो के मौके पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का मकसद प्रदेश में ट्रेड को बढ़ावा देना है ताकि प्रदेश के उत्पादों और सेवाओं के विभिन्न सेक्टरों को एक छत के नीचे लाया जा सके. साथ ही अमित प्रसाद ने यह भी बताया कि प्रदेश के संपूर्ण उत्पादों के साथ-साथ यह ट्रेड शो, खरीदारों के लिए भी एक वन स्टॉप सोर्सिंग डेस्टिनेशन का काम करेगा. इसके साथ ही, इस ट्रेड शो के माध्यम से ग्लोबल मार्केट में प्रदेश के उत्पादों की पहुंच बढ़ाए जाने में भी मदद मिलेगी.

हर साल होगा ट्रेड शो
संबोधन के दौरान आगे एडिशनल सेक्रेटरी ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हर कदम पर उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनकी मदद करने पर भी विशेष रूप से जोर दे रही है. सस्ते ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाना हो, या फिर उद्योग की शुरुआत करने के लिए जमीन मुहैया करवानी हो, प्रदेश सरकार हर मोड़ पर उद्यमियों की मदद कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वैसे तो यह प्रदेश का पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो होगा लेकिन अब से हर साल 21 से 25 सितंबर के बीच इस ट्रेड शो का आयोजन किया जाएगा. 
 
यह भी पढ़ें: Reddit के बड़े फैसले का जमकर हो रहा विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

8 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

8 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago