होम / बिजनेस / आज मजबूत हुआ रुपया, जानिए क्‍या आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मजबूती!

आज मजबूत हुआ रुपया, जानिए क्‍या आने वाले दिनों में और बढ़ेगी मजबूती!

पिछले लंबे समय से गिरावट का सामना कर रहे रुपया बुधवार को उस वक्‍त मजबूत होता दिखा जब यूएस फेड ने ब्‍याज दरों में इजाफा कर दिया.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

अमेरिका में US फेड के द्वारा ब्‍याज दरों में इजाफे के बाद भारतीय रुपये में मामूली बढ़त देखने को मिली है. बुधवार को जो रुपया 81.83 पर बंद हुआ था उसमें गुरुवार को 15 पैसे से कमी देखने को मिली. रुपये में आज 15 पैसे से ज्‍यादा की मजबूती आई है. आज रुपया 81.68 रुपये में आ चुका है. यील्‍ड में भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली, 2 प्रतिशत गिरकर 6.98 प्रतिशत पर खुला जोकि 8 अप्रैल 2022 के बाद सबसे कम पर है. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में रुपया और मजबूत हो सकता है. 


यूएस फेड ने ब्‍याज दरों में किया है इजाफा 
अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व ने बुधवार को ब्‍याज दरों में इजाफा किया है. फेड रिजर्व ने इसमें .25 प्रतिशत का इजाफा किया है. अब ये ब्‍याज दरें 5 से बढ़कर 5.25 प्रतिशत तक जा पहुंची हैं. इससे पहले मार्च में भी इतना ही इजाफा किया गया था. फेड अब तक लगातार दसवीं बार ब्‍याज दरों में इजाफा कर चुका है. अमेरिका में आए हालिया बैंक संकट के बाद ऋण की स्थिति और ज्‍यादा खराब हो गई है. जानकारों का कहना है कि इस संकट के कारण सेंट्रल बैंक को और ज्‍यादा सख्‍त होना पड़ा. इसी सख्‍ती के कारण अब नतीजा ये हो रहा है कि ब्‍याज दरों में एक बार फिर इजाफा हो गया है. 


और मजबूत हो सकता है रुपया 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए रुपये को लेकर अलग-अलग जानकारों की अलग-अलग राय है. कई जानकारों का मानना है इस मजबूती के बाद आने वो दिनों में रुपये में और मजबूती देखने को मिल सकती है. अभी जो रुपया 81.68 पर आया है आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट हो सकती है. ये 81.5 पर भी आ सकता है. 


एक अन्‍य जानकार कहते हैं कि 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रुपये की मजबूती का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. क्‍योंकि अगर रूपया मजबूत होता है तो आने वाले दिनों में रिजर्व बैंक भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए और डॉलर खरीद सकता है. रुपये की मजबूती का एक आइडिया वहां से भी मिलेगा. साथ ही वो ये भी कहते हैं कि रिलायंस सिक्‍योरिटीज ने एक प्री बिड नोट में कहा है कि डॉलर रुपी स्‍पॅाट पेयर के 81.50 और 81.45 पर है जबकि प्रतिरोध 81.9000 और 82.0000 पर हो सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

9 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

11 hours ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago