होम / बिजनेस / लगातार बढ़ रही सोने की चमक, बना सकता है दाम का नया रिकॉर्ड

लगातार बढ़ रही सोने की चमक, बना सकता है दाम का नया रिकॉर्ड

अमेरिकी सेंट्रल बैंक के द्वारा कीमतों में किए गए इजाफे के बाद रुपये से लेकर सोने तक में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बढ़ोतरी के बाद रुपया जहां मजबूत हुआ है वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत भी बढ़ गई है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

यूनाइटेड स्‍टेट के सेंट्रल बैंक द्वारा ब्‍याज दरों में इजाफे का भारत के बाजार पर व्‍यापक असर देखने को मिल रहा है. एक ओर जहां डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है वहीं दूसरी ओर सोने के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है. जानकारों का मानना है कि चांदी के दामों में भी आने वाले दिनों में इजाफा देखने को मिल सकता है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज सुबह जैसे ही शुरुआत हुई वैसे ही बाजार के खुलने के एक घंटे के भीतर सोना 61,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यूएस फेड ने बुधवार को ब्‍याज दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की घोषणा की थी जिसके बाद सोने के दामों में इजाफा हुआ है. बाजार के जानकारों ने पहले ही यूएस फेड की बैठक के इस नतीजे की घोषणा की थी. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में सोने की कीमत 2081.80 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई.

आखिर इस बढ़ोतरी के क्‍या रहे कारण 
बाजार को जानने वाले जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में तेजी इसलिए आई है क्‍योंकि यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं. हालांकि बाजार के जानकारों ने पहले ही ब्‍याज दरों में इजाफे की बात कही थी और कहा था कि इस बार भी ब्‍याज दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन मुद्रास्फीति यूएस सेंट्रल बैंक के कंफरटेबल जोन (आराम क्षेत्र) से काफी ऊपर है. इसने अमेरिकी डॉलर को दबाव में डाल दिया है और यूएस फेड की इस खबर के बाद डॉलर इंडेक्स एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

क्‍या आगे भी बढ़ेगीं कीमतें 
यूएस फेड ने ब्‍याज दरों में जो बढ़ोतरी की है उसके बाद दरों के इजाफे को कीमतों की बढ़ोतरी के सेंस में समझने वाले जानकार कहते हैं कि ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी और आगे की कीमतों में ठहराव के संकेतों के बीच डॉलर दबाव में आ गया है. इसके बाद उम्‍मीद ऐसी जताई जा रही है कि सोने चांदी के दामों में इजाफा आगे भी जारी रहेगा. दुनियाभर की मुद्राओं के दबाव में आने के कारण ये आगे और जारी रह सकता है. सोना आने वाले समय में ₹61,700 प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ रहा है, ये आने वाले समय में ₹61,371 प्रति 10 ग्राम के पिछले उच्च स्तर को तोड़ सकता है,  जबकि इसका सपोर्ट प्राइस ₹60,500 प्रति 10 ग्राम पर देखा जाता है. जबकि चांदी की कीमतें भी ₹78,500 प्रति किलोग्राम के स्तर तक जाने की उम्मीद है, जो एक नए शिखर पर चढ़ रही है.

रुपये में भी आई है मजबूती 
यूएस फेड के द्वारा ब्‍याज दरों में इजाफे के बाद आज रुपया भी डॉलर के मुकाबले काफी मजबूत हुआ है. रुपये की मजबूती काफी लंबे समय बाद देखने को मिली है. रुपया जो बुधवार को 81.85 बंद हुआ था उसमें 15 प्‍वॉइंट से ज्‍यादा की कमी देखने को मिली है. ये कमी आने वाले दिनों में कितनी बरकरार रहेगी ये वक्‍त बताएगा लेकिन जानकार कह रहे हैं कि अभी रुपया और मजबूत हो सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

5 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

5 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

5 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

10 hours ago