✕

होम / बिजनेस / भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल, Q2 में 7.5% या उससे ज्यादा रह सकती है GDP ग्रोथ : SBI रिपोर्ट

भारत की अर्थव्यवस्था में उछाल, Q2 में 7.5% या उससे ज्यादा रह सकती है GDP ग्रोथ : SBI रिपोर्ट

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए दूसरी तिमाही बेहद उत्साहजनक साबित हो सकती है. मजबूत खपत, GST में राहत और छोटे शहरों में बढ़ती मांग ने विकास को नई दिशा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

त्योहारी सीजन में बढ़ी खरीदारी. GST में कटौती और मजबूत खपत ने देश की आर्थिक रफ्तार को नई ऊर्जा दी है. SBI रिसर्च के ताज़ा अनुमान बताते हैं कि जुलाई से सितंबर वाली दूसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.5% से भी अधिक रह सकती है.

SBI रिसर्च ने दिखाई मजबूत आर्थिक तस्वीर

भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च टीम ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.5% या उससे भी ज्यादा रहने की संभावना है. यह RBI के 7% के अनुमान से अधिक है. रिपोर्ट दर्शाती है कि GST दरों में कटौती और त्योहारों के दौरान बढ़ी मांग ने बाजार को नई रफ्तार दी है.

त्योहारी खरीदारी ने बदल दिया बाजार का मूड

खपत में तेजी इस तिमाही के मुख्य स्तंभों में से एक रही. GST में राहत के बाद उपभोक्ताओं के पास अतिरिक्त बचत हुई, जिसे उन्होंने त्योहारी खर्च में लगाया. खपत संकेतकों में सुधार इतना मजबूत था कि पहली तिमाही के 70% के मुकाबले दूसरी तिमाही में 83% इंडिकेटर्स पॉजिटिव दिखे.

ग्रामीण और मिड-टियर शहर बने विकास के नए इंजन

SBI रिसर्च के अनुसार क्रेडिट और डेबिट कार्ड खर्च में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है. खासतौर पर किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और यात्रा जैसे सेक्टर्स में खर्च तेजी से बढ़ा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ई-कॉमर्स की मांग छोटे और मिड-टियर शहरों में सबसे तेजी से बढ़ी है. GST कटौती से उपभोक्ताओं को हर महीने लगभग 7% तक की बचत होने का अनुमान है.

महंगे सामानों की बिक्री में भी जोरदार उछाल

कार बिक्री में 19% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों का योगदान सबसे अधिक रहा. बेची गई कारों में 39% की कीमत ₹10 लाख से ज्यादा थी. यह दिखाता है कि उपभोक्ता अब बड़े और महंगे उत्पादों की खरीद में भी बिल्कुल पीछे नहीं हट रहे.

GST कलेक्शन छू सकता है नया रिकॉर्ड

त्योहारी बिक्री ने सरकारी राजस्व में भी बड़ा सुधार किया है. SBI का अनुमान है कि नवंबर 2025 में घरेलू GST कलेक्शन ₹1.49 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है. आयात पर IGST और सेस को जोड़कर कुल कलेक्शन ₹2 लाख करोड़ से भी अधिक होने की संभावना है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago