होम / बिजनेस / #UPGISwithBW: यूपी बनेगा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब, कई कंपनियां निवेश को आईं आगे 

#UPGISwithBW: यूपी बनेगा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब, कई कंपनियां निवेश को आईं आगे 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में होने वाले खेल सत्र में खेल जगत की सम्मानित हस्तियां उत्तर प्रदेश में खेलों के विभिन्न अवसरों पर चर्चा करेंगी.

तरन्नुम मंजुल 3 years ago

देश की एक नामी ब्रोकरेज फर्म (आनंद राठी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग) के मुताबिक स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में फिलहाल अपार संभावनाएं हैं. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार अगले पांच साल (2027) में स्पोर्ट्स एवं फिटनेस इंडस्ट्री का कारोबार 27 अरब डॉलर से बढ़कर 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. यूपी सरकार प्रदेश को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब बनाना चाहती है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2023 इसमें मददगार बनेगा. लखनऊ में आज से शुरू होने वाली इस तीन दिवसीय समिट ​में एक सत्र स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नाम किया गया है.12 फरवरी को 'उत्तर प्रदेश में खेल क्षेत्र और एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका' विषय पर केंद्रित विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा. 

खेलों के विभिन्न अवसरों पर चर्चा
हैंगर-3 'भारद्वाज' में यह सत्र 11:45 बजे से दोपहर 13:30  तक चलेगा. जीआईएस में होने वाले खेल सत्र में खेल जगत की सम्मानित हस्तियां उत्तर प्रदेश में खेलों के विभिन्न अवसरों पर चर्चा करेंगी. सत्र में खेल क्षेत्र के सभी हितधारकों के बीच उपयोगी संवाद होगा. यह सत्र विभाग को निवेशकों और उद्योग के साथ निवेश या जुड़ने के लिए अपनी नीति और आकर्षक विकल्पों के बाबत विस्तार से जानकारी देगा.

ये हस्तियां करेंगी शिरकत
सत्र के मुख्या वक्ताओं में खेल जगत से जुड़ी नामी गिरामी हस्तियों का नाम है. इनमें शामिल हैं अभिनव बिंद्रा, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और संस्थापक अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफॉर्मेंस, कार्लोस एजपेलेटा, मुख्य रणनीति अधिकारी, डोरना (मोटो जीपी), उदित सेठ, संस्थापक ट्रांसस्टेडिया, सुरेश रैना, भारतीय क्रिकेटर, यानिक कोलाको फाउंडर फैनकोड, बेनेडिक्ट डे ला ब्रिएरे, विश्व बैंक, पॉल वी जेन्सेन, प्रबंध निदेशक यूरोपीय व्यापार और प्रौद्योगिकी केंद्र, ड्वाइट हावर्ड एनबीए एथलीट, नासिर हुसैन, सीईओ, रग्बी इंडिया, ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधि, डॉ. निधि पुंढीर, वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल सीएसआर, एचसीएल फाउंडेशन, सिद्धार्थ उपाध्याय, यूनिव स्पोर्टटेक रुश्दी वार्ली सीईओ इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स.

यूपी का शानदार इतिहास
उल्लेखनीय है कि खेलों के लिहाज से उत्तर प्रदेश का इतिहास बेहद शानदार रह है. हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद, केडी  सिंह बाबू, मोहम्मद शाहिद, एसएम अली सईद, शटलर सैयद मोदी सरीखे खिलाड़ी यहीं से थे. वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना, कुलदीप यादव हॉकी के ओलंपिक मेडलिस्ट ललित उपाध्याय आदि उस अतीत को समृद्ध कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को 'मैदान' देकर योगी सरकार ने सुनहरा वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य दिया है. बुनियादी सुविधाओं की बेहतरी और खिलाडियों की हौसला अफजाई का यह क्रम लगातार जारी है. इस साल भी प्रदेश में "खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स" और "मोटो जीपी" जैसे दो बड़े आयोजन होने हैं. 

इनसे होगा MoU
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही राज्य ने कुश्ती और बैडमिंटन को गोद लेने की घोषणा कर चुके हैं. इन सबकी वजह से मौजूदा समय मे यूपी में खेलों का शानदार इकोसिस्टम बना है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के जरिए समृद्धशाली उत्तर प्रदेश बनाने, नए आयाम स्थापि करने व यूपी को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए खेल विभाग भी अपना हरसंभव योगदान देने क तत्पर है. उम्मीद है कि एचसीएल फाउंडेशन, ड्वाइट हावर्ड, रग्बी इंडिया ड्रीम फाउंडेशन, फैनकोड, मोटो जीपी, ट्रांसस्टेडिया, अभिनव बिंद्रा टारगेटिंग परफॉर्मेंस, यूरोपीय व्यापार और प्रौद्योगिकी केंद्र और विस्तारा, यूनिवर्सिटी स्पोर्टटेक, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एचएएल प्रदेश के स्पोर्ट्स एवं फिटनेस इंडस्ट्री में बड़े निवेश के बाबत एमओयू करेंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

47 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

47 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 minute ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

34 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago