होम / बिजनेस / UP Budget 2023: 20 पॉइंट्स में जानें यूपी सरकार के बजट में क्या है खास

UP Budget 2023: 20 पॉइंट्स में जानें यूपी सरकार के बजट में क्या है खास

यूपी सरकार ने अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है. इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योगी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2023-24 के लिए कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया. बजट में 32721.96 करोड़ की नई योजनाएं शामिल की गई हैं. आइए जानते हैं बजट से जुड़ी 20 महत्वपूर्ण बातें:

1. राज्य में 14 नए मेडिकल खोले जाएंगे. 14 नए मेडिकल कालेजों के ल‍िए बजट में 2491 करोड़ 39 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है. 

2. डिफेंस कोरिडोर के लिए 550 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है.

3. उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति के कार्यान्वयन के लिए 401 करोड़, स्टेट डाटा सेंटर के लिए 85 करोड़ और उत्तर प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप नीति के लिए 60 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है. 

4. उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. इस दौरान, 20 हजार नौकरियां उत्पन्न करने का लक्ष्य है.

5. असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए संचालित मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लिए 12 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है.

6. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.  

7. बजट में महिला समर्थ योजना के लिए 63 करोड़ की व्यवस्था की गई है. जबकि निराश्रित महिलाओं की पेंशन के लिए 432 करोड़ रुपए का प्रावधान  किया गया है. 

8.  कानून व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 3 महिला PSC बटालियन का गठन किया जाएगा. 

9. स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने के लिए 3600 करोड़ का प्रवधान बजट में किया गया है.

10. स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

11. प्रदेश में फार्मा पार्कों की स्थापना एवं विकास के लिए 25 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है.  

12. नए पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय एवं अनावासीय भवनों आदि की व्यवस्था के लिए 850 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित.

13. वाराणसी-गोरखपुर में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. 

14. आवारा पशुओं की समस्या को खत्म करने के लिए 750 करोड़ रुपए का प्रावधान.

15. सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 21159 करोड़ 62 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित.

16. प्रदेश में ओडीओपी एवं हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन को प्रोत्साहित करकने के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना के लिए 200 करोड़.

17. बजट में असाध्य रोगों की चिकित्सा के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.

18. 17000 किसान पाठशालाएं खोली जाएंगी.  

19. कृषि सुविधाओं के लिए पुलों एवं सड़कों के निर्माण के लिए 3473 करोड़ रुपए का प्रावधान.

20. स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण- सुदृढीकरण और नए कार्यों के लिए 2588 करोड़ 80 लाख रुपए. झांसी लिंक एक्सप्रेस -वे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के प्रारम्भिक चरण के लिए 235 करोड़, शक्ति पीठ मां शाकुम्भरी देवी मन्दिर के पर्यटन विकास के लिए 50 करोड़, प्रयागराज में विकास के लिए 40 करोड़ और बौद्ध परिपथ के पर्यटन विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago