✕

होम / बिजनेस / रेल यात्रियों की वित्त मंत्री से गुहार, बुजुर्गों को उनकी रियायत वापस लौटा दो सरकार?

रेल यात्रियों की वित्त मंत्री से गुहार, बुजुर्गों को उनकी रियायत वापस लौटा दो सरकार?

कोरोना काल से पहले तक सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट मिलती थी, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान इसे बंद कर दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेल से सफर करने वाले सैकड़ों सीनियर सिटीजन चाहते हैं कि वित्त मंत्री किराए में उन्हें मिलनी वाली छूट फिर से बहाल कर दें. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी थी, जो अब तक बहाल नहीं की गई है. इसके अलावा, यात्री रेल किराए में भी कुछ कमी चाहते हैं. उनका कहना है कि यदि वित्त मंत्री उन्हें इस मोर्चे पर कुछ राहत देती हैं, तो उनकी मुश्किलें कुछ कम हो जाएंगी. 

बढ़ेगा रेलवे का बजट!
माना जा रहा है कि वित्त मंत्री रेलवे को 2.85 से 3 लाख करोड़ रुपए का बजट आवंटित कर सकती हैं, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 10-15 प्रतिशत अधिक होगा. बजट 2024 में हाई स्पीड और सेमी हाईस्पीड ट्रेनों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है. फाइनेंस मिनिस्टर उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में तीन नए हाई स्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर सकती हैं. इसके साथ ही बजट में वंदे भारत और वंदे मेट्रो की संख्या बढ़ाने का भी ऐलान संभव है.

मिल सकती हैं 200 नई ट्रेनें
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में आधुनिक और तेज गति वाली 200 से ज्यादा नई नॉन एसी ट्रेनें चलाने की घोषणा कर सकती है. इन रेल गाड़ियों के जरिए पहली बार देश के 75 छोटे शहरों को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा. शुरुआत में इन ट्रेनों में केवल स्लीपर-जनरल कोच होंगे, लेकिन डिमांड के अनुसार कुछ रूट्स पर एसी कोच लगाए जा सकते हैं. इन ट्रेनों का मकसद उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से रोजगार की तलाश में देश के महानगरों का रुख करने वाले लोगों का सफर आसान बनाना है. इन अमृत भारत ट्रेनों का किराया सामान्य मेल-एक्सप्रेस की तरह ही रखा जा सकता है.

कवच पर रहेगा जोर
बजट में बढ़ते ट्रेन एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए भी उपाए किये जा सकते हैं. वित्तमंत्री कुछ रूट्स पर टक्कर रोधी तकनीक कवच के वर्जन 4 की घोषणा कर सकती हैं. इसके तहत 35,736 किलोमीटर के रेल रूट्स पर कवच लगाया जाएगा. कवच एक ऑटोमेटिक प्रोटेक्शन सिस्टम है, जिसमें इंसानों की गलती से सिग्नल पास करने या ओवर-स्पीड की वजह से होने वाले ट्रेन हादसों को टाला जा सकता है. Kavach को भारतीय रेलवे ने रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की  मदद से 2012 में विकसित किया था. इसके अलावा भी रेल सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने से जुड़ी कुछ घोषणाएं बजट में हो सकती हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago