होम / बिजनेस / केंद्रीय बजट 2024-25: CAIT ने छोटे व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग की

केंद्रीय बजट 2024-25: CAIT ने छोटे व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग की

CAIT का कहना है कि छोटे व्यापारियों और MSMEs के हितों की सुरक्षा, व्यापार में पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देना, आगामी बजट में प्राथमिकता होनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए सुझाव प्रस्तुत करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छोटे व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो कंप्लायंस सिस्टम लागू करने की मांग की है. इसका उद्देश्य अनावश्यक नोटिस और निरीक्षणों पर रोक लगाना और व्यापार कानूनों की अपराधमुक्ति (decriminalisation) को तेजी से लागू करना है.

जिला स्तर पर व्यापारिक मुद्दों का स्थानीय समाधान

CAIT ने जन भागीदारी वाली गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों और व्यापारियों की संयुक्त समितियों के गठन का सुझाव दिया है. इससे व्यापार से जुड़े विवाद और समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर तुरंत किया जा सकेगा. इसके अलावा, CAIT ने वन नेशन-वन लाइसेंस-वन रजिस्ट्रेशन की अवधारणा को लागू करने, सभी ट्रेड लाइसेंस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जारी करने और ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा देने की भी मांग की है.

छोटे व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम

चांदनी चौक से सांसद और CAIT के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि “Ease of Doing Business”, “Vocal for Local”, “Local for Global”, “Digital India”, “Make in India” और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहल देश के व्यापारिक माहौल को नई दिशा दे चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अब समय है कि इन पहलों को आगामी बजट में और मजबूत किया जाए.

खंडेलवाल ने यह भी कहा कि भारी डिस्काउंट, प्रेडेटरी प्राइसिंग और विदेशी ई-कॉमर्स तथा क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से अनुचित प्रतिस्पर्धा पर तुरंत नियंत्रण की आवश्यकता है. इसके लिए CAIT ने सुझाव दिया है कि:

1. हर ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कंपनी का वाणिज्य मंत्रालय में पंजीकरण अनिवार्य किया जाए

2. समान नियम और सख्त मॉनिटरिंग लागू की जाए

3. फेयर ट्रेड कोड को कड़ाई से लागू किया जाए, ताकि छोटे रिटेलर्स के हित सुरक्षित रहें

ट्रेड को डिजिटल और आधुनिक बनाने के उपाय

CAIT ने टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की है, जिससे पारंपरिक व्यापार को आधुनिक बनाया जा सके. इसके तहत डिजिटलाइजेशन को सक्षम बनाने वाले उपकरणों पर सब्सिडी और टैक्स इंसेंटिव और डिजिटल दुकान मिशन की शुरुआत की मांग की है.

MSMEs और छोटे व्यापारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा
CAIT ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और छोटे व्यापारियों के लिए विशेष व्यापार वित्त नीति लागू करने की मांग की है. इसके अलावा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कड़े कानून, बाजारों का आधुनिकीकरण और गोदाम, कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं का विकास,  ईमानदार टैक्सपेयर्स के लिए प्रोत्साहन, जैसे टैक्सपेयर रेटिंग सिस्टम, कम जांच, फास्ट-ट्रैक रिफंड और किफायती क्रेडिट की मांग की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

46 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

7 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

46 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

4 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.