होम / बिजनेस / लेडी के हाथों में कमान आते ही बदले इस बैंक के सितारे, मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़े 

लेडी के हाथों में कमान आते ही बदले इस बैंक के सितारे, मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़े 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बैलेंसशीट में मजबूती आई है. दिसंबर तिमाही में बैंक का सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 106.8 फीसदी बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पब्लिक सेक्टर के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने दिसंबर में खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस अवधि में बैंक का सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 106.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,245 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में यह 1,085 करोड़ रुपए रहा था. वहीं बैंक की ब्याज आय में भी बढ़त दर्ज की गई है. बता दें कि इस बैंक की कमान एक महिला के हाथों में है.

NPA में भी आई कमी
31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय सालाना आधार पर 20.3 फीसदी की बढ़त के साथ 8628.1 करोड़ रुपए रही. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 7174.4 करोड़ रुपए रही थी. इसके अलावा, बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है. तिमाही दर तिमाही आधार पर UBI का ग्रॉस NPA 8.45 फीसदी से घटकर 7.93 फीसदी पर और नेट NPA 2.6 फीसदी से घटकर 2.14 फीसदी पर आ गया है.

112 प्रतिशत का रिटर्न
Union Bank of India के शुद्ध लाभ में बढ़ोत्तरी का असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, शुक्रवार को UNI के शेयर 0.55% की गिरावट के साथ 81.15 रुपए पर बंद हुए थे. बीते छह महीनों में बैंक के शेयर ने 112.71% का शानदार रिटर्न दिया है. शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस शेयर में निवेश की गुंजाइश अभी भी बरकरार है. उनका मानना है कि UBI का शेयर जल्द ही 90 रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगा. बता दें कि इसका 52-वीक का हाई लेवल 96.40 रुपए है. 

सीईओ हैं Manimekhalai 
यूनियन बैंक के शेयरों में तेजी A. Manimekhalai के सीईओ के तौर पर पद्भार ग्रहण करने के बाद से देखने को मिल रही है. उन्हें पिछले साल तीन जून को बैंक का सीईओ बनाया गया था, उस समय UBI के शेयर की कीमत 39 रुपए के आसपास थी, जो आज बढ़कर 81.15 रुपए पहुंच गया है. यूनियन बैंक का हिस्सा बनने से पहले वह केनरा बैंक में बतौर ED सेवाएं दे रही थीं. A. Manimekhalai ने अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत विजया बैंक से की है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

5 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

7 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

6 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

4 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

5 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

11 hours ago