होम / बिजनेस / Twitter के एड रेवेन्‍यू में हुई कमी, जानिए कितना हुआ नुकसान 

Twitter के एड रेवेन्‍यू में हुई कमी, जानिए कितना हुआ नुकसान 

ट्विटर विज्ञापन के जरिए अपने रेवेन्‍यू का 90 प्रतिशत तक कमाता है. उसमें कंपनी के लिए इतनी बड़ी गिरावट चिंता का विषय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर को लेकर ईलॉन मस्‍क की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं . पहले जहां अपनी नई पॉलिसीज को लेकर उन्‍हें चौतरफा आलोचना का शिकार होना पड़ा वहीं दूसरी ओर अब कई एड कंपनियों के ट्विटर से अलग होने के कारण उन्‍हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण कंपनी के एड रेवेन्‍यू में भारी कमी हुई है, जिसने मस्‍क की परेशानियों को बढ़ा दिया है. 

राजस्‍व में हुई है कितनी कमी 
मस्‍क के ट्विटर को विज्ञापन रेवेन्‍यू में क्‍वार्टर 4 में 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिसंबर में ट्विटर पर विज्ञापन खर्च में 71 फीसदी की गिरावट आई है. ये गिरावट तब आई है जब ईलॉन मस्क द्वारा अधिग्रहण के बाद शीर्ष विज्ञापनदाताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना खर्च कम कर दिया था.

पिछले साल के मुकाबले हुई 55 प्रतिशत तक की कमी
रिपोर्ट में दिखाया गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में नवंबर के महीने में ट्विटर विज्ञापन खर्च में 55 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. यह मंदी आमतौर पर छुट्टियों के मौसम में देखी गई जबकि इसी समय में कोई भी ब्रैंड्स अपनी कंपनियों के विज्ञापन देते हैं. ईलॉन मस्क के अधिग्रहण के बाद, कई विज्ञापनदाताओं ने ट्विटर से किनारा कर दिया था. हालांकि ट्विटर ने नई पहल शुरू करके विज्ञापनदाताओं को वापस लुभाने की कोशिश की लेकिन दिसंबर के आंकड़े बता रहे हैं फिलहाल उनकी कोशिश कामयाब होती नहीं दिख रही है. सोशल मीडिया कंपनी ने मुफ्त विज्ञापन, राजनीतिक विज्ञापन पर प्रतिबंध हटाने और कंपनियों को विज्ञापन की पोजीशन निर्धारित करने जैसे कई कदम उठाने जैसी कोशिश की थी. ट्विटर की कुल आय में एड एक्‍सपेंस का शेयर कोई 90 प्रतिशत तक है लेकिन इस बार क्‍वार्टर 4 में इसमें 35 प्रतिशत तक की कमी देखी जा रही है. जो कंपनी के लिए चिंता का विषय है.

नवंबर से ही विज्ञापन में हो रही थी कमी 
एक अन्य रिसर्च फर्म के अनुसार एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि अधिकांश विज्ञापन कंपनियों ने नवंबर में खर्च करना बंद कर दिया था. नवंबर वह समय था जब मस्क ने ट्विटर पर कुछ सबसे विवादास्पद खातों को अनब्लॉक किया, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और लोकप्रिय गायक कान्ये वेस्ट (बाद में उन्हें फिर से निलंबित कर दिया गया) शामिल थे.  ट्विटर की रणनीति में एक और बदलाव तब दिखाई दिया जब एलोन मस्क ने ट्विटर ब्लू के साथ एक नई पेड पॉलिसी को लॉन्‍च कर दिया था. इस पॉलिसी के तहत अगर आपको अपने एकाउंट के लिए ब्‍लू टिक चाहिए तो आपको उसके लिए भुगतान करना होगा. जिसकी कीमत 8 डॉलर तय की गई थी जबकि (iOS और Android के लिए $11) का शुल्क तय किया गया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

8 hours ago