✕

होम / बिजनेस / BharatPe मामले में अशनीर ग्रोवर के परिवार की बढ़ी मुश्किलें, एक रिश्तेदार हुआ गिरफ्तार

BharatPe मामले में अशनीर ग्रोवर के परिवार की बढ़ी मुश्किलें, एक रिश्तेदार हुआ गिरफ्तार

अशनीर ग्रोवर के एक रिश्तेदार की भारत पे मामले में गिरफ्तारी हुई है. यह पहली बार है जब अशनीर ग्रोवर के परिवार के सदस्य को मामले में अरेस्ट किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतपे (BharatPe) के फाउंडर एवं पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की मुश्किल बढ़ गई है. भारतपे मामले में अशनीर के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी भारतपे के फंड्स की कथित हेराफेरी के मामले में की गई है. यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने की है. ऐसा पहली बार हुआ है जब अशनीर ग्रोवर के परिवार के किसी सदस्य को इस मामले में अरेस्ट किया गया है. 

अशनीर का रिश्तेदार अरेस्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपक गुप्ता नाम के व्यक्ति की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. उन्हें 19 सितंबर को अरेस्ट किया गया. वह अशनीर की पत्नी माधुरी जैन की बहन के पति हैं. इस मामले में माधुरी ग्रोवर पर भी कई आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था. दीपक गुप्ता को फिलहाल दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां से उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड में रखने की मांग की जाएगी. उन्हें साकेत कोर्ट की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जाएगा.

परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ चल रहा मामला

भारत पे ने अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ दिसंबर 2022 में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उनमें अशनीर ग्रोवर के अलावा उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर, माधुरी जैन के भाई श्वेतांक जैन, माधुरी के पिता सुरेश जैन और दीपक गुप्ता का नाम शामिल है. इन सभी लोगों पर भारत पे के 81.30 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगा है.

परिवार पर लगे ये आरोप

अशनीर और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ भारत पे ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि फर्जी ह्यूमन रिसोर्स कंसल्टेंट के नाम पर फर्जी भुगतान और वेंडर्स के गैर जरूरी पेमेंट के जरिए कंपनी के पैसों का गबन किया गया है. भारतपे के अनुसार, कई लोगों के नाम पर फर्जी इनवॉइस बनाकर कंपनी के करोड़ों रुपये इधर-उधर किए गए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मई 2023 में अशनीर और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी. पिछले महीने इस मामले में अमित कुमार बंसल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसके ऊपर 2019 से 2021 के बीच 72 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है. अब अशनीर के परिवार तक गिरफ्तारी की आंच पहुंचने लगी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित