होम / बिजनेस / बिल गेट्स को पछाड़ इस कारोबारी की दौलत में हुआ जबरदस्त इजाफा, $170 बिलियन पहुंचा आंकड़ा

बिल गेट्स को पछाड़ इस कारोबारी की दौलत में हुआ जबरदस्त इजाफा, $170 बिलियन पहुंचा आंकड़ा

कंपनी अपने क्‍लास A और B शेयर होल्‍डरों के लिए 50 सेंट का जो डिविडेंड दे रही है वो कंपनी की भविष्‍य को लेकर एक बड़ी तैयारी की ओर भी इशारा कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों सभी कंपनियां अपने तिमाही नतीजों को जारी कर रही हैं. किसी के तिमाही नतीजे निराश कर रहे हैं तो किसी के नतीजों से बाजार में बहार आ रही है. ऐसी ही बहार आई है मेटा (Meta) के तिमाही नतीजों के बाद, जिसने कंपनी के मालिक मार्क जुकरबर्ग को मालामाल कर दिया है. नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में मेटा के शेयरों में हुई जबरदस्‍त बढ़ोतरी ने मार्क जुकरबर्ग की दौलत को नए रिकॉर्ड तक पहुंचाते हुए उसे 170 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया. 

आखिर कितना हुआ दौलत में इजाफा?  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 28 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है. इस बढ़ोतरी के बाद उनकी दौलत 170.50 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है.ये उनकी दौलत में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. उन्‍होंने इस आंकड़े के साथ बिल गेट्स को पीछे कर दिया है. इससे पहले 2022 में उनकी दौलत 35 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी. ये इसलिए हुआ था क्‍योंकि महंगाई और ब्‍याज दरों में हुए इजाफे के बाद आईटी शेयर बुरी तरह से गिर गए थे. 

इससे जुकरबर्ग को होंगे कई और फायदे 
जानकारों का कहना है कि इससे जुकरबर्ग को कई और तरह के फायदे होंगे. इनमें सबसे बड़ा फायदा ये है कि जुकरबर्ग को निवेशकों के लिए पहले लाभांश के बाद से 700 मिलियन डॉलर का डिविडेंड प्राप्‍त होगा. मेटा ने मार्च में अपने क्‍लास A और क्‍लास B निवेशकों को 50 सेंट का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. क्‍योंकि कंपनी के पास 350 मिलियन शेयर हैं, ऐसे में उन्‍हें मार्च में 175 बिलियन डॉलर का हर क्‍वॉर्टर में पेमेंट मिलेगा. दरअसल निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किसी भी कंपनी की क्षमता को दिखाता है. 

कंपनी ने किया था बड़ा ले-ऑफ 
दरअसल कंपनी ने पिछले साल 21 हजार लोगों को ले ऑफ कर दिया था. इसके बाद अपनी जरूरतों को सीमित करते हुए कंपनी 2023 में कंपनी का स्‍टॉक तीन गुना से ज्‍यादा हो गया था. कंपनी भविष्‍य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मेटावर्स को देखते हुए डिविडेंड और अतिरिक्‍त 50 बिलियन डॉलर का बॉय बैक दे रही है, जिससे निवेशकों को लुभाया जा सके. जुकरबर्ग को 2022 में 27.1 मिलियन डॉलर की सैलरी मिली थी. 

ये भी पढ़ें: ये तो बस शुरुआत है: अभी बाकी है Paytm पर दुखों का पहाड़ टूटना!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago