होम / बिजनेस / इस डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म ने महज 6 महीनों में SMEs को दिए 50 करोड़ से अधिक के लोन

इस डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म ने महज 6 महीनों में SMEs को दिए 50 करोड़ से अधिक के लोन

भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एमएसएमई की लोन की जरूरतों को TradeIndia पूरा कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्रेड इंडिया (TradeIndia) के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म TI लेंडिंग ने अपनी लॉन्च के 6 महीने के भीतर ही SMEs (Small and Medium-Sized Enterprises) को 500 मिलियन रुपए (लगभग 50 करोड़) से अधिक का लोन दिया है. टीआई लेंडिंग को भारत के सबसे बड़े B2B मार्केटप्लेस ट्रेडइंडिया डॉट कॉम द्वारा शुरू किया गया है, यह एक डिजिटल लोन समाधान है. ट्रेडइंडिया ने इसके लिए कई लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे कि ICICI बैंक, मिंटीफाई, इंडीफाई, फ्लेक्सीलोन, आईआईएफएल, ईएफएल और मनीवाइड के साथ साझेदारी की है.

पेपरवर्क की नहीं जरूरत
जुलाई 2022 में ट्रेडइंडिया द्वारा लॉन्च किया गया ये प्लेटफॉर्म अपने आप में सम्पूर्ण डिजिटलीकृत समाधान है, जिसमें किसी पेपरवर्क की जरूरत नहीं होती और 24 घंटे के भीतर 50 लाख तक का लोन तुरंत वितरित कर दिया जाता है. लॉन्च के मात्र 6 महीनों के भीतर इस प्लेटफॉर्म को एसएमई एवं एमएसएमई से लोन के 50 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं.

साझेदारी पर जताई खुशी 
इस साझेदारी पर बात करते हुए मिंटीफाई के को-फाउंडर एवं चीफ आर्किटेक्ट अंकित मेहता ने कहा, 'कारोबारों के लिए डिजिटल लेनदेन को आसान बनाने और उन्हें आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इनवॉयसिंग एवं भुगतान समाधान उपलब्ध कराने के लिए ट्रेडइंडिया डॉट कॉम के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. एमएसएमई भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हमें खुशी है कि ट्रेडइंडिया का व्यापक नेटवर्क भारतीय एमएसएमई की पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहा है'.

2.5 बिलियन का लक्ष्य
वहीं, टीआई लेंडिंग के बारे में बात करते हुए ट्रेडइंडिया डॉट कॉम के वर्टिकल हैड- लेंडिंग आदित्य शंकर ने कहा कि हमें अपने साझेदारों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. एसएमई के विकास में सबसे बड़ी बाधा होती है पूंजी की कमी और ट्रेडइंडिया डॉट कॉम इसी कमी को दूर कर उद्यमियों के विकास को प्रोत्साहित करता है. टीआई लेंडिंग ने अब तक सफलता की अनूठी कहानी लिखी है. हम लाखों अन्य उद्यमियों तक पहुंच कर उनके कारोबार में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी ने अगले वित्तीय वर्ष में 2.5 बिलियन रुपए से अधिक के लोन का लक्ष्य रखा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

15 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

15 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

1 day ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 day ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 day ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

8 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

6 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

7 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

12 hours ago