✕

होम / बिजनेस / आज के चमकते सितारे: इन शेयरों में दिखी दमदार तेजी

आज के चमकते सितारे: इन शेयरों में दिखी दमदार तेजी

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 57.87 अंक यानी 0.07% गिरकर 82,102.10 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 32.85 अंक यानी 0.13% गिरकर 25,169.50 अंकों पर रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 58 अंक नीचे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनिफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ. आईटी और निजी बैंकों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार पर दबाव बना रहा. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 82,370 अंकों के उच्च स्तर तक गया लेकिन अंत में 57.87 अंक यानी 0.07% गिरकर 82,102.10 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 32.85 अंक यानी 0.13% गिरकर 25,169.50 अंकों पर रहा. कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,300 का स्तर छुआ लेकिन बाद में फिसल गया.

किन कंपनियों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी में सबसे ज्यादा गिरावट रही. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली से भी दबाव दिखा.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूती

विशेषज्ञों के अनुसार तेजी वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक शामिल रहे. वहीं अन्य कंपनियों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. इनमें Tata Investment, Gujarat Mineral Development, NLC India, Deepak Fertilisers, Vodafone Idea, PNB Housing और Hindustan Copper प्रमुख रहे. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार किया, जो आगे तेजी का संकेत है.

इन शेयरों में भी दिखेगी हलचल

आज शेयर मार्केट में कई कंपनियों के स्टॉक्स खबरों में बने रहेंगे, क्योंकि विभिन्न स्तरों पर बड़े डील्स, निवेश और मैनेजमेंट में बदलाव देखने को मिले हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार  Swiggy ने अपने कुछ इक्विटी और सीरीज-डी CCPS शेयर Prosus ग्रुप की कंपनी MIH Investments One B.V. को ₹1,968 करोड़ में और WestBridge Capital के सेतु AIF ट्रस्ट को ₹431.5 करोड़ में बेचने का फैसला किया है, साथ ही इसका Instamart बिजनेस अब इसकी सब्सिडियरी को slump sale के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा. HCL Technologies ने स्वीडन की एक प्रमुख कमर्शियल व्हीकल कंपनी के साथ AI-बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज के लिए करार नवीनीकृत किया है. Torrent Power ने ₹211 करोड़ में न्यूजोन इंडिया में 49% और न्यूजोन पावर प्रोजेक्ट्स में 100% हिस्सेदारी खरीदी है. Bajaj Electricals ने Morphy Richards ब्रांड और इसके सभी IP राइट्स को ₹146 करोड़ में अधिग्रहित करने का निर्णय लिया है. Gandhar Oil Refinery ने अपने जॉइंट वेंचर Texol Oils FZC को समाप्त करने का ऐलान किया है, जिसमें उसकी 50% हिस्सेदारी थी. वहीं, ग्लोबल फर्म Blackstone मुंबई के चांदीवली में ₹5,000 करोड़ के निवेश से 60 मेगावॉट का डेटा सेंटर बना रही है, जिसके लिए उसने हाल ही में ₹475 करोड़ में 3.8 एकड़ जमीन खरीदी है. इस प्रोजेक्ट के साथ भारत में Blackstone का कुल डेटा सेंटर निवेश ₹50,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा.

किन स्टॉक्स में मंदी का दबाव

तकनीकी संकेतक MACD ने Adani Gas, LT Foods, Adani Power, Sammaan Capital, Adani Wilmar, Vedant Fashions और ACME Solar Holdings के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

40 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

58 minutes ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago