✕

होम / बिजनेस / आज खुलेगा ऊर्जा समाधान कंपनी का IPO, एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए ₹50 करोड़, जानें पूरी डिटेल

आज खुलेगा ऊर्जा समाधान कंपनी का IPO, एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए ₹50 करोड़, जानें पूरी डिटेल

प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (Prostarm Info Systems Ltd.) का IPO 27 मई 2025 से 29 मई 2025 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अग आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपके काम की होस कती है. दरअसल, महाराष्ट्र स्थित पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स निर्माता प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (Prostarm Info Systems) का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी 27 मई 2025 से निवेशकों के लिए खुल रहा है. इससे पहले ही कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹50.4 करोड़ जुटा लिए हैं. IPO के जरिए कंपनी का लक्ष्य ₹168 करोड़ इकट्ठा करना है.

एंकर इन्वेस्टर्स से मिला भरोसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स ने 26 मई को एंकर बुक के माध्यम से 105 रुपये प्रति शेयर की दर से 48 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए. इस दौर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट, एस्ट्रोन कैपिटल, स्टेपट्रेड रिवोल्यूशन फंड, एबंडेंशिया कैपिटल और स्विओम इंडिया अल्फा फंड जैसे आठ प्रमुख संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया.

निवेश के लिए तीन दिन

IPO 27 मई से 29 मई 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह एक पूर्णत: नया इश्यू है, जिसके तहत कंपनी 1.6 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी. प्राइस बैंड ₹95 से ₹105 प्रति शेयर तय किया गया है.

ग्रे मार्केट में जोरदार शुरुआत

IPO खुलने से पहले ही प्रोस्टारम के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹25 प्रति शेयर दर्ज किया गया है. इन्वेस्टरगेन के अनुसार, यदि यह ट्रेंड जारी रहा, तो कंपनी के शेयर की लिस्टिंग ₹130 प्रति शेयर पर हो सकती है, जो कि इश्यू प्राइस से लगभग 23.81% का प्रीमियम होगा. यह निवेशकों के बीच मजबूत मांग और सकारात्मक धारणा का संकेत है.

क्या करती है प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स?

प्रोस्टारम इंफो सिस्टम्स यूपीएस, इन्वर्टर और अन्य पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स की निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय महाराष्ट्र में है. कंपनी ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं और उत्पाद प्रदान करती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

15 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago