✕

होम / बिजनेस / टाइटैनिक समंदर में समाया था, उसे बनाने वाली कंपनी आर्थिक संकट में डूब गई 

टाइटैनिक समंदर में समाया था, उसे बनाने वाली कंपनी आर्थिक संकट में डूब गई 

ब्रिटेन की 163 साल पुरानी कंपनी हैरलैंड एंड वोल्फ आर्थिक परेशानियों में फंसकर डूब गई है. इसी कंपनी ने टाइटैनिक बनाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आई है. टाइटैनिक (Titanic) बनाने वाली 163 साल पुरानी ब्रिटिश कंपनी Harland & Wolff डूब गई है. कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है. कंपनी पिछले काफी समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. अब हालात ये हो चले हैं कि उसके पास कामकाज चलाने के भी पैसे नहीं बचे हैं. 

जल्द शुरू होगी कार्यवाही
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, Harland & Wolff की तरफ से बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में एडमिनिस्ट्रेशन प्रोसीडिंग्स शुरू करेगी. यूनाइटेड किंगडम में  यह ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कर्ज चुकाने में नाकाम रहने वाली कंपनी को तुरंत बेचा या बंद नहीं किया जाता, बल्कि उसका पुनर्गठन किया जाता है. कंपनी का कहना है कि उसने आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार से 26.4 करोड़ डॉलर मांगे थे, लेकिन सरकार ने उसका अनुरोध खारिज कर दिया.

नौकरियों पर चली कैंची
कंपनी के अपने  कर्मचारियों को पहले ही बता दिया है कि वह नॉन-कोर ऑपरेशंस में छंटनी करने जा रही है. सरकार की तरफ से राहत नहीं मिलने से कंपनी के लिए हालात बद से बदतर हो गए हैं.  Harland & Wolff का कहना है कि उसके कोर ऑपरेशंस में शामिल बेलफास्ट शिपयार्ड एडमिनिस्ट्रेशन प्रोसीडिंग्स से प्रभावित नहीं होगा. बेलफास्ट शिपयार्ड में ही टाइटैनिक जहाज बनाया गया था. साथ ही कंपनी अभी यहां यूके सरकार के लिए तीन युद्धपोतों के निर्माण में मदद कर रही है.

मुश्किल दौर में ग्रुप 
कंपनी के अंतरिम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रसेल डाउंस (Russell Downs) ने कहा कि समूह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है. हमें लोन नहीं मिल पा रहा है. इसलिए अपने चार यार्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए हमें सख्त फैसले लेने पड़े हैं. वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब Harland & Wolff ने दिवालिया कार्यवाही (Bankruptcy) के करीब पहुंची है. 2019 में ब्रिटिश सरकार ने कंपनी को रिस्ट्रक्चर करने के लिए एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था और इसके कुछ महीनों बाद InfraStrata नामक कंपनी ने इसे खरीद लिया.

कैसे डूबा था टाइटैनिक?
हैरलैंड एंड वोल्फ ने 1912 में टाइटैनिक तैयार किया था. ये जहाज अपनी पहली ही यात्रा पर समुद्र में समा गया था. टाइटैनिक रात के वक्त एक आइसबर्ग यानी हिमखंड से टकरा गया था. हादसे के वक्त टाइटैनिक 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क शहर की ओर बढ़ रहा था.  14-15 अप्रैल, 1912 की दरमियानी रात टाइटैनिक अटलांटिक महासागर में समा गया. इस दुर्घटना में करीब 1500 लोग मारे गए थे. टाइटैनिक के बारे में कहा जाता था कि इसे इस तरह बनाया गया है कि ये डूब नहीं सकता. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित