✕

होम / बिजनेस / Mule Accounts वालों की अब खैर नहीं, RBI गर्वनर ने दिया निर्देश, बैंक करने वाले हैं ये काम

Mule Accounts वालों की अब खैर नहीं, RBI गर्वनर ने दिया निर्देश, बैंक करने वाले हैं ये काम

आरबीआई गवर्नर ने बैंकों के प्रमुखों से सायबर सिक्योरिटी कंट्रोल को बेहतर करने और थर्ड पार्टी रिस्क से बेहतर तरीके से निपटने पर जोर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने गवर्नर शक्तिकांत दास ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों से म्यूल अकाउंट्स (Mule Accounts) के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करने को कहा है. आरबीआई गवर्नर ने बैंकों से ग्राहकों के लिए जागरुकता अभियान को तेज करने, उन्हें शिक्षित करने और डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए ठोस उठाने को कहा है.

Mule Accounts के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश  

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से म्यूल अकाउंट्स (Mule Accounts) पर लगाम लगाने की अपील की है. दास ने मुंबई में पब्लिक सेक्टर और चुनिंदा प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के MD और CEO के साथ बैठक की. मीटिंग के दौरान उन्होंने डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए अन्य उपायों के साथ-साथ ग्राहकों के बीच जागरूकता और शैक्षिक पहल को भी बढ़ाने के लिए भी कहा. दास ने बैंकों को मजबूत साइबर सिक्योरिटी कंट्रोल सुनिश्चित करने और थर्ड पार्टी रिस्क को प्रभावी तरीके से मैनेज करने की जरूरत पर भी बल दिया.

कई अहम मुद्दों पर भी हुई चर्चा

RBI ने बताया कि बैठक में क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ के बीच लगातार अंतर, लिक्विडिटी रिस्क मैनेजमेंट, ALM से संबंधित मुद्दे, अनसिक्योर्ड रिटेल लेंडिंग में रुझान, साइबर सिक्योरिटी, थर्ड पार्टी रिस्क और डिजिटल फ्रॉड जैसे विषयों पर चर्चा की गई. बैठक में एश्योरेंस फंक्शन को मजबूत करने, MSME को क्रेडिट फ्लो, क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन के लिए भारतीय रुपये का उपयोग बढ़ाने और रिजर्व बैंक की इनोवेशन इनिशिएटिव में बैंकों की भागीदारी पर भी चर्चा हुई. RBI गर्वनर ने बैंकों में गवर्नेस स्टैंडर्ड, रिस्क मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज और कंप्लायंस कल्चर को और मजबूत करने की अहमियत पर भी बात की. 

क्या होता है Mule Accounts?

म्यूल अकाउंट का मतलब ऐसे अकाउंट से है, जिसे ओपन एक     व्यक्ति करता है लेकिन ऑपरेट दूसरा व्यक्ति करता है. ऐसे अकाउंट्स का इस्तेमाल अक्सर मनी लाउंड्रिंग या टैक्स चोरी के लिए होता है. म्यूल अकाउंट एक बैंक अकाउंट या एक डीमैट अकाउंट हो सकता है, जिसमें शेयर रखे जाते हैं. रेगुलेटर्स के सख्त नियम है कि हर बैंक या डीमैट अकाउट को ऑपरेट करने का अधिकार सिर्फ उस व्यक्ति के पास है, जिसके नाम पर उसे खोला गया है. इसका मतलब है कि अकाउंट ओपन करने के लिए जिस व्यक्ति का KYC हुआ है वही इसका इस्तेमाल कर सकता है.

म्यूल अकाउंट्स कई नियमों का उल्लंघन करते हैं और उन पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है. साथ ही, टैक्स कानूनों के तहत ऐसी व्यवस्थाएं अवैध हैं. यहां तक कि सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों में भी कहा गया है कि ऐसे अकाउंट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

6 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.