✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते बाजार में Excelsoft और Gallard Steel के IPO की एंट्री, 8 कंपनियों की लिस्टिंग

इस हफ्ते बाजार में Excelsoft और Gallard Steel के IPO की एंट्री, 8 कंपनियों की लिस्टिंग

इस हफ्ते जहां दो आईपीओ की एंट्री होगी. वहीं BSE, NSE और SME प्लेटफॉर्म पर कुल 8 कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

शेयर बाजार में आने वाला हफ्ता IPO निवेशकों के लिए खास रहने वाला है. जहां दो नए IPO ओपन होने की तैयारी में हैं, वहीं कुल 8 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है. सबसे ज्यादा चर्चा Excelsoft Technologies के GMP की है, जिसने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है.

दो इश्यू करेंगे एंट्री

1. Excelsoft Technologies का मेनबोर्ड IPO : एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज एक ग्लोबल SaaS कंपनी है जो लर्निंग और एग्जाम सॉल्यूशंस बनाती है. कंपनी का 500 करोड़ रुपये का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे. इस इश्यू में 180 करोड़ रुपये का ताजा इश्यू और 320 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी जुटाई गई पूंजी से मैसूर में नई जमीन व बिल्डिंग खरीदने पर 62 करोड़ रुपये, मौजूदा यूनिट को अपग्रेड करने पर 39.51 करोड़ रुपये और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर 54.63 करोड़ रुपये खर्च करेगी. यह IPO 26 नवंबर को लिस्ट हो सकता है.

2. Gallard Steel का SME IPO : एसएमई प्लेटफॉर्म पर आने वाला गैलार्ड स्टील का IPO 37.5 करोड़ रुपये का है. यह भी 19 से 21 नवंबर तक खुला रहेगा. कंपनी केवल नए शेयर जारी करेगी और OFS का विकल्प नहीं रखा गया है. प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये प्रति शेयर तय है. यह इश्यू BSE SME एक्सचेंज पर 26 नवंबर को लिस्ट हो सकता है.

GMP में Excelsoft की चर्चा तेज

ग्रे मार्केट में Excelsoft Technologies को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 120 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले इसका GMP 30 रुपये है. इसका मतलब यह IPO लगभग 25% प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. वहीं Gallard Steel के GMP की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

अगले हफ्ते कुल 8 IPO होंगे लिस्ट

अगले हफ्ते शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग होगी. इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं.

1. PhysicsWallah – 18 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्टिंग.
2. Emmvee Photovoltaic – 18 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्टिंग.
3. Tenneco Clean Air – 19 नवंबर को लिस्टिंग.
4. Fujiyama Power Systems – 20 नवंबर को अपेक्षित लिस्टिंग.
5. Capillary Technologies – 21 नवंबर को लिस्टिंग.
6. Workmates Core2Cloud (SME) – 18 नवंबर को BSE SME पर लिस्टिंग.
7. Mahamaya Lifesciences (SME) – 18 नवंबर को BSE SME पर लिस्टिंग.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago