✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते IPO मार्केट में छाई रहेगी सुस्ती, खुलेंगे केवल 2 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

इस हफ्ते IPO मार्केट में छाई रहेगी सुस्ती, खुलेंगे केवल 2 नए IPO, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

इस हफ्ते दो आईपीओ एंट्री मारने के लिए तैयार हैं. ये दोनों आईपीओ एसएमई सेगमेंट से हैं. वहीं अगले हफ्ते 5 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस हफ्ते भले ही आईपीओ कम आ रहे हों, लेकिन 5 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है. पहले बात प्राइमरी मार्केट की करें तो दो आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होंगे. दोनों ही आईपीओ एसएमई सेगमेंट के होंगे. जिसमें न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस का आईपीओ है जो पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी का होगा. वहीं दूसरा आईपीओ श्रीनाथ पेपर प्रोडक्ट्स का होगा. ये आईपीओ भी पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी का होगा. इनके अलावा, शेयर बाजार में पांच कंपनियों की लिस्टिंग भी होने जा रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि इस सप्ताह आईपीओ के मोर्चे पर क्या देखने को मिलेगा?

नए खुल रहे IPO

Nukleus Office Solutions: 31.70 करोड़ रुपये का इश्यू 24 फरवरी को खुलकर 27 फरवरी को बंद होगा. शेयर BSE SME पर 4 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं. इश्यू में पैसा लगाने के लिए प्राइस 234 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 600 है.

Shreenath Paper: यह 25 फरवरी को खुलेगा और 28 फरवरी को बंद होगा. कंपनी 23.36 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO में 44 रुपये के भाव पर बोली लगा सकते हैं, लॉट साइज 3000 है. शेयर BSE SME पर 5 मार्च 2025 को लिस्ट हो सकते हैं.

पहले से खुले IPO

HP Telecom India IPO: 34.23 करोड़ रुपये का यह इश्यू 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद हो रहा है. IPO फुली सब्सक्राइब हो चुका है. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 108 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 है. इश्यू क्लोज होने के बाद शेयर NSE SME पर 28 फरवरी को लिस्ट हो सकते हैं.

Swasth Foodtech IPO: 14.92 करोड़ रुपये का IPO 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद होगा, इसे अभी तक लगभग 4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. शेयर BSE SME पर 28 फरवरी को लिस्ट हो सकते हैं. निवेश 94 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1200 के लॉट में किया जा सकता है.

Beezaasan Explotech IPO: यह 21 फरवरी को खुला था और 25 फरवरी को बंद हो जाएगा. कंपनी 59.93 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. ।PO अभी तक 0.43 गुना भरा है. शेयर BSE SME पर 3 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 165-175 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 है.

नई लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह में 24 फरवरी को BSE, NSE पर Quality Power Electrical Equipments के शेयर लिस्ट होंगे. इसी दिन NSE SME पर Royalarc Electrodes और Tejas Cargo की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 28 फरवरी को NSE SME पर HP Telecom India और BSE SME पर Swasth Foodtech के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

38 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

54 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago