✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते पैसा कमाने का है शानदार मौका, 7 आईपीओ देंगे दस्तक, इतनों की है लिस्टिंग

इस हफ्ते पैसा कमाने का है शानदार मौका, 7 आईपीओ देंगे दस्तक, इतनों की है लिस्टिंग

अगले सप्ताह 7 नए आईपीओ खुलने वाले हैं. इनमें दो मेनबोर्ड सेगमेंट से और बाकी पांच एसएमई सेगमेंट के आइपीओ होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज से यानी 16 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगा. इस हफ्ते कई नए आईपीओ और शेयरों की लिस्टिंग होनी तय है. अगर आप भी आईपीओ में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं तो अकाउंट में पैसे कर लें.  कुल 7 पब्लिक इश्यू मार्केट में आएंगे, इनमें मेनबोर्ड पर दो और एसएमई सेगमेंट में पांच शामिल हैं. साथ ही 13 कंपनियों के शेयर की लिस्टिंग होनी है, इनमें पहला नाम जिसकी ज्यादा चर्चा है, वह है बजाज हाउसिंग फाइनेंस. अगर आईपीओ में आपको शेयर अलॉट हुए हैं तो आपकी कमाई हो सकती है.

नए खुल रहे IPO

Pelatro IPO: इस इश्यू में 190-200 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड और 600 शेयर के लॉट साइज में बोली लगाई जा सकती है. IPO 16 सितंबर को खुल रहा है और 19 सितंबर को क्लोज होगा, कंपनी 55.98 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 सितंबर को हो सकती है.

Northern Arc Capital IPO: 777 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू में 16 सितंबर से बोली लगा सकेंगे. क्लोजिंग 19 सितंबर को और शेयरों की BSE, NSE पर लिस्टिंग 24 सि तंबर को होगी. प्राइस बैंड 249-263 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 57 शेयर है.

Osel Devices IPO: कंपनी का इरादा 70.66 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह इश्यू भी 16 सितंबर को खुलकर 19 सितंबर को बंद होगा. शेयर NSE SME पर 24 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 155-160 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है.

Arkade Developers IPO: इश्यू का साइज 410 करोड़ रुपये है. IPO 16 सितंबर को खुलेगा और 19 सितंबर को बंद होगा. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 121-128 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है. शेयर 24 सितंबर को BSE, NSE पर लिस्ट होंगे.

Paramount Speciality Forgings IPO: यह 17 सितंबर को ओपन होगा और 19 सितंबर को क्लोजिंग होगी। कंपनी 32.34 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. IPO के लिए प्राइस बैंड 57-59 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है. इश्यू क्लोज होने के बाद शेयर NSE SME पर 24 सितंबर को लिस्ट होंगे.

BikeWo GreenTech IPO: 24.09 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 59-62 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है. IPO 18 सितंबर को खुलेगा और 20 सितंबर को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 25 सितंबर को होगी.

SD Retail Logo IPO: यह 20 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर को क्लोज होगा. शेयर 27 सितंबर को NSE SME पर लिस्ट होंगे. IPO से 64.98 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है. प्राइस बैंड 124-131 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है.

कौन सी कंपनियां होंगी लिस्ट

16 सितंबर को NSE SME पर Gajanand International, Shubhshree Biofuels Energy, Aditya Ultra Steel और BSE SME पर Share Samadhan के शेयर लिस्ट होंगे. मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Kross, Tolins Tyres और Bajaj Housing Finance की लिस्टिंग होगी. 17 सितंबर को BSE SME पर Trafiksol ITS Technologies, NSE SME पर SPP Polymers और BSE, NSE पर P N Gadgil Jewellers लिस्ट होगी. 18 सितंबर को NSE SME पर Innomet Advanced Materials की लिस्टिंग होगी. 19 सितंबर को NSE SME पर Excellent Wires and Packaging के शेयर लिस्ट होंगे. 20 सितंबर को BSE SME पर Sodhani Academy of Fintech Enablers लिस्ट होगी.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago