✕

होम / बिजनेस / Flipkart के इस वीडियो से मचा बवाल, कंपनी ने मांगी माफी…कहा आगे से रखेंगे ध्यान

Flipkart के इस वीडियो से मचा बवाल, कंपनी ने मांगी माफी…कहा आगे से रखेंगे ध्यान

इस विज्ञापन में महिलाएं अपने शॉपिंग बैग को खरीदने के लिए अपने पतियों की मदद के बिना ऑनलाइन शॉपिंग करती दिख रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ई-कॉमर्स सेक्टर में फ्लिपकार्ट एक दिग्गज कंपनी है. अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी अक्सर नए-नए एडवर्टाइजमेंट लाती रहती है. ये एडवर्टाइजमेंट कंपनी को अपने प्रोडक्ट सेल करने में मदद करते हैं. वैसे तो ज्यादातर एडवर्टाइजमेंट कंपनी के लिए फायदेमंद रहते हैं लेकिन, हाल ही में सेल के प्रचार के लिए पोस्ट किए गए एक एडवर्टाइजमेंट की वजह से कंपनी को विरोध का सामना करना पड़ा.  

क्या था इस विज्ञापन में

इस विज्ञापन में महिलाएं अपने शॉपिंग बैग को खरीदने के लिए अपने पतियों की मदद के बिना ऑनलाइन शॉपिंग करती दिख रही हैं. इस ऐड में पतियों को आलसी, कमबख्त और बेवकूफ कहकर उनका अपमान किया गया है, ऐसा मानकर पुरुषों के अधिकारों वाली संस्था ने इसके खिलाफ शिकायत की और एक्शन लिया. 

नेशनल काउंसिल फॉर मैन 

नेशनल काउंसिल फॉर मैन ने इस बात को गंभीरता से लिया और कहा कि वॉलमार्ट समर्थित इस कंपनी का ये ऐड पुरुषों को गलत रूप में दिखा रहा है. पुरुषों के अधिकार वाली ये संस्था ने इस विज्ञापन को भ्रमित करने वाला माना है. साथ ही पतियों को आलसी, बेवकूफ और कमबख्त जैसे शब्दों के इस्तेमाल के लिए फ्लिपकार्ट को कड़ा संदेश दिया है.

फ्लिपकार्ट ने मांगी माफी-एड हटाया

इस विज्ञापन में महिलाएं अपने शॉपिंग बैग को खरीदने के लिए अपने पतियों की मदद के बिना ऑनलाइन शॉपिंग करती दिख रही हैं और एड के अलग-अलग समय पर उनके पतियों के लिए आलसी, बेवकूफ और कमबख्त जैसे शब्दों को गलत चित्रण के साथ दिखाया गया है.

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल आज से शुरू

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल में शॉपिंग के लिए आकर्षित करने वाला ये विज्ञापन उल्टा फ्लिपकार्ट पर ही भारी पड़ता दिख रहा है. हालांकि कंपनी ने इसके लिए माफी मांग ली है और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अपने ग्राहकों को उत्साहित करने के लिए तरह-तरह के विज्ञापनों का सहारा ले रही है. आने वाली 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इससे पहले फेस्टिव सीजन में कस्टमर किसी तरह अलग ना छिटकें, इसका इंतजाम करने की कंपनी कोशिश कर रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित