✕

होम / बिजनेस / Tata Group की इस कंपनी ने राजस्थान में किया निवेश, पैदा होंगी 28 हजार नौकरियां

Tata Group की इस कंपनी ने राजस्थान में किया निवेश, पैदा होंगी 28 हजार नौकरियां

राजस्थान में एक लाख ईवी चार्जिंग ‘पॉइंट’ स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा पावर (Tata Power) ने राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt.) के साथ राज्य के बिजली क्षेत्र में 1.2 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए शुरूआती समझौता किया है. इसमें 75,000 करोड़ रुपये का ग्रीन एनर्जी में निवेश शामिल है. इस 10 साल की योजना का उद्देश्य राजस्थान को एक पावर सरप्लस राज्य में बदलने में मदद करना और चौबीस घंटे स्वच्छ, सस्ती तथा भरोसेमंद बिजली सप्लाई प्रदान करना है. टाटा ग्रुप के इस निवेश से पीएम सूर्य घर योजना को भी मदद मिलेगी. खास बात तो ये है कि इस निवेश से 28 हजार ज्यादा नौकरी पैदा हो सकती हैं.

एमओयू पर किए साइन

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि निवेश नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं तथा विनिर्माण, पारेषण, वितरण, परमाणु ऊर्जा, छत पर (रूफटॉप सोलर) सौर संयंत्र लगाना और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में किया जाएगा. नई दिल्ली में आयोजित राइजिंग राजस्थान निवेशक सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. ग्रिड अवसंरचना के आधुनिकीकरण, ऊर्जा हानि को कम करने तथा राज्य भर में बिजली की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राज्य पारेषण तथा वितरण क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया जाएगा.

कहां होगा कितना निवेश?

ग्रिड अवसंरचना के आधुनिकीकरण, ऊर्जा हानि को कम करने तथा राज्य भर में बिजली की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राज्य पारेषण तथा वितरण क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया जाएगा. इसके अलावा, परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित करने के अवसरों की तलाश के साथ पारेषण प्रणाली के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. करीब 75,000 करोड़ रुपये नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए होंगे.

28,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

राजस्थान में एक लाख ईवी चार्जिंग ‘पॉइंट’ स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश निर्धारित किया गया है. 10 लाख मकानों के लिए छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र से पीएम सूर्य घर योजना को सहायता मिलेगी. इस समझौता ज्ञापन से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा और राज्य में 28,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होंगी.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

22 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

23 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

23 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago