होम / बिजनेस / झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया में शामिल ये शेयर देने जा रहा है उन्‍हें बड़ा मुनाफा

झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया में शामिल ये शेयर देने जा रहा है उन्‍हें बड़ा मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र का ये बैंक 14 जून को अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करने जा रहा है. यही नहीं 28 जून को बैंक की एजीएम भी होने जा रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

जून के दूसरे सप्‍ताह में शेयरों के उतार चढ़ाव के बीच रेखा झुनझुनवाला के लिए अच्‍छी खबर सामने आने वाली है. investing.com के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र का ऋणदाता केनरा बैंक (NS:CNBK) इस सप्ताह फोकस में रहने वाला है, क्योंकि बैंक 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 120% का डिविडेंड देने जा रहा है.बैंक की 28 जून को एजीएम भी होने जा रही है जिसमें उसे मंजूरी दिलाई जाएगी. 

बैंक 14 जून को करने जा रहा है घोषणा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Investing.com के 'डिविडेंड कैलेंडर' के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाले कर्जदाता स्टॉक आने वाले बुधवार यानी 14 जून, 2023 को डिविडेंड का ऐलान करने जा रहा है. केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए 120% लाभांश के रूप में 10 रुपये प्रति पीस के अंकित मूल्य के साथ 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की है, जिसे आने वाली 28 जून 2023 को होने वाली कंपनी की एजीएम की वार्षिक आम बैठक में कंपनी के शेयरधारकों के अनुमोदन के लिए रखा जाएगा. केनरा बैंक जिसका मुख्‍यालय बेंगलुरु में है वो 14 जून को कॉरपोरेट इनाम वाले शेयरधारकों ऐलान करेगी उसके बाद एजीएम में अनुमति मिलने के बाद अगले 30 दिनों के अंदर उनका भुगतान भी कर दिया जाएगा.

पिछले साल से ज्‍यादा है इस साल का मुनाफा 
राज्य के स्वामित्व वाले बैंक ने वर्ष 2023 में वर्ष 2022 के मुकाबले ज्‍यादा डिविडेंड देने का ऐलान किया है. बैंक पिछले साल के मुकाबले इस बार 6.5 रुपये ज्‍यादा लाभांश दे रहा है. वहीं दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 3.75 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर हैं. मार्च 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 3,75,97,600 शेयर हैं, जो उनकी कंपनी में 2.07% हिस्सेदारी है. वहीं शेयर बाजार की शुक्रवार की क्लोजिंग (शेयर) भाव के अनुसार देखा जाए तो पीएसयू बैंक में झुनझुनवाला की कुल हिस्सेदारी 1,169.3 करोड़ रुपये थी.

कितना रहा बैंक का मुनाफा 
वहीं अगर चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो केनरा बैंक को इसमें बड़ा मुनाफा हुआ है. चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा दोगुने से भी ज्‍यादा हो गया है और ये 1666 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. आंकड़े ये भी बता रहे हैं कि इस बार बैंक के एनपीए में भी कमी हुई है और आंकड़ों में भी सुधार हुआ है. बैंक ने इस बार 1666 करोड़ का मुनाफा कमाया है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1010.80 करोड़ का मुनाफा कमाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक की कुल आय 22323 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

40 minutes ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

2 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

2 hours ago

RBI के फैसले के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों और ट्रिगर्स पर रखें नजर

बुधवार को BSE सेंसेक्स 152.05 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 78,581 पर बंद हुआ था, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 9.75 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,624.65 के स्तर पर बंद हुआ.

2 hours ago

बड़ी खबरें