होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger Stock: पांच सालों में 54,000% उछला स्टॉक, टूरिज्म से मिलेगा और बढ़ावा?

Multibagger Stock: पांच सालों में 54,000% उछला स्टॉक, टूरिज्म से मिलेगा और बढ़ावा?

आपने पांच साल पहले अगर 10,000 रुपए इन्वेस्ट किए होते तो आज आपके 10,000 रुपए बढ़कर 54 लाख रुपयों पर पहुंच गए होते.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ज्यादातर लोग शेयर मार्केट में मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stock) की तलाश में जुटे रहते हैं और ऐसे लोगों के लिए आज हम एक बहुत ही विशेष मल्टीबैगर स्टॉक लेकर आए हैं. इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को पिछले पांच सालों के दौरान 54,000% के छप्परफाड़ रिटर्न्स प्रदान किए हैं और हाल ही में यह स्टॉक 1300 रुपए प्रति शेयर के अपने अधिकतम स्तर पर भी पहुंच गया है. 

Maldives, Gujarat, Ayodhya और Multibagger
जनवरी 2019 में यह शेयर 2 रुपए 40 पैसे प्रति शेयर के स्तर पर हुआ करता था. इसका मतलब ये है कि अगर आप पांच साल पहले इस स्टॉक में 10,000 रुपए इन्वेस्ट किए होते तो आज आपके 10,000 रुपए बढ़कर 54 लाख रुपयों पर पहुंच गए होते. इस वक्त अयोध्या में बन रहा राम मंदिर और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं और इन खबरों से इस स्टॉक को बहुत ही जबरदस्त फायदा हो सकता है. दलाल स्ट्रीट (Indian Stock Market) पर मौजूद इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) ने राम मंदिर और वाइब्रेंट गुजरात समिट की बदौलत भी काफी निगाहों को अपनी ओर आकर्षित किया है. साथ ही हाल ही में मालदीव को लेकर चल रही चर्चाओं की बदौलत भी शेयर मार्केट में मौजूद इस स्टॉक को लोगों से काफी आकर्षण प्राप्त हुआ है.

किस Multibagger Stock की हो रही है बात?
यहां जिस स्टॉक के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम प्रावेग (Praveg) है और हाल ही में यह स्टॉक 1300 रुपए प्रति शेयर के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है. हाल ही में भारतीय टूरिज्म क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों की बदौलत इस स्टॉक ने ट्रेडर्स का ध्यान आपनी तरफ खींचा है और पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक में 330% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इतना ही नहीं, 2024 के दौरान इस स्टॉक में अभी तक 75% की वृद्धि देखने को मिली है और इस कंपनी का कुल मार्केट कैपिटल 26.65 अरब रुपयों के आस पास है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयरों में 3.70% की गिरावट देखने को मिली थी जिसके बाद यह स्टॉक 1174 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. 

क्या करती है Praveg Limited?
प्रावेग अहमदाबाद स्थित एक कंपनी है और इवेंट मैनेजमेंट, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी एवं पब्लिकेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कंपनी की मजबूत पकड़ है. कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर लग्जरी टेंट सिटी और लग्जरी रिसोर्ट भी प्रदान किये जा रहे हैं. इन प्रमुख जगहों में अयोध्या, रण का कच्छ, वाराणसी, दमन एवं दीव और सरदार सरोवर जैसी जगहों के नाम भी शामिल हैं. दिसंबर 2023 में प्रावेग ने घोषणा कर बताया था कि कंपनी को लक्षद्वीप के अगत्ती आइलैंड में 50 टेंटों के विकास, ऑपरेशन, देख-रेख और मैनेजमेंट के लिए आर्डर प्राप्त हुआ था. 
 

यह भी पढ़ें: GIFT City में इन्वेस्ट करना चाहता है Paytm? क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago