होम / पर्सनल फाइनेंस / Multibagger ने दिया 950% का जबरदस्त रिटर्न, 14,000 को बनाया 1.5 लाख रुपये!

Multibagger ने दिया 950% का जबरदस्त रिटर्न, 14,000 को बनाया 1.5 लाख रुपये!

इस मल्टीबैगर IPO को अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था. नवम्बर 2016 में वरुण बेवेरेज के शेयरों को NSE और BSE पर लिस्ट किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स सिर्फ स्टॉक की कीमतों में वृद्धि होने से ही नहीं बल्कि लिस्टेड कंपनियों के अंतरिम या फाइनल डिविडेंड,बोनस शेयर्स, राइट्स इशू, स्टॉक स्प्लिट इत्यादि से भी कमाते हैं. वरुण बेवेरेज के शेयर्स भी इसी बात का उदाहरण हैं. 

वरुण बेवेरेज के शेयर्स का परफॉरमेंस
इस मल्टीबैगर IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था. नवम्बर 2016 में वरुण बेवेरेज के शेयरों को NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर लिस्ट किया गया था. शेयर्स की लिस्टिंग होने के बाद वरुण बेवेरेज लिमिटेड ने तीन मौकों पर बोनस शेयर्स की घोषणा की थी. पिछले 6 सालों के दौरान इन तीनों मौकों पर इस बोतल बनाने वाली कंपनी ने 1:2 के हिस्से में बोनस शेयर्स की घोषणा की थी. इसका सीधा मतलब यह था कि वह इन्वेस्टर्स जिनके पास वरुण बेवरेज के 2 शेयर्स मौजूद हैं उन्हें 1 बोनस शेयर भी दिया जाएगा. 

लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स पर कैसा पड़ा प्रभाव ?
अक्टूबर 2016 में वरुण बेवरेज को 440 रुपयों से लेकर 445 रुपये प्रति शेयर के प्राइज बैंड पर लॉन्च किया गया था. वरुण बेवरेज के IPO के एक लॉट में कंपनी के 33 शेयर शामिल थे. इसका मतलब यह था कि अगर एक प्रतिभागी को शेयर आवंटित करने की प्रक्रिया के तहत एक लॉट मिलता है तो उसे वरुण बेवरेज के शेयर्स में कम से कम 14,685 (33 शेयर X 445 रुपये प्रति शेयर) रुपयों की इन्वेस्टमेंट करनी होगी. 

कुछ इस तरह होता फायदा
अगर कोई किस्मत वाला प्रतिभागी इस स्टॉक की 430 रुपये प्रति शेयर की कमजोर लिस्टिंग के बाद भी वरुण बेवरेज के शेयर्स के साथ बना रहता तो उसे हर शेयर पर एक बोनस शेयर का फायदा भी जरूर मिलता. लिस्टिंग के बाद पहली बार बोनस शेयर्स जारी करने के बाद कंपनी में किसी भी व्यक्ति की एक शेयरहोल्डिंग बढ़कर (33+16) 49 पर पहुंच जाती. एक बार फिर जून 2021 में 1:2 के हिस्से में बोनस शेयर जारी होने पर किसी व्यक्ति के 49 शेयर्स बढ़कर (49+24) 73 पर पहुंच जाते और आगे चलकर फिर से बोनस शेयर्स जारी होने पर यह संख्या (73+36) 109 शेयर्स पर पहुंच गयी होती.

14685 से 1.52 लाख रुपये
इस वक्त वरुण बेवरेज के शेयर्स की कीमत 1395.50 रुपये प्रति शेयर है. अगर किसी व्यक्ति ने इस स्टॉक में 14,685 रुपये इन्वेस्ट किये होते और वह इस इन्वेस्टमेंट को बनाये रखता तो आज यह रकम बढ़कर 1,52,109.50 रुपयों पर पहुंच गयी होती. जिसका सीधा मतलब यह है कि इन शेयर्स ने अपने इन्वेस्टर्स को 950% जितने भारी भरकम रिटर्न्स दिए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां उन इन्वेस्टर्स की बात की जा रही है जिन्होंने अपनी इन्वेस्टमेंट को वापस नहीं किया और बताये गए समय के दौरान इस स्टॉक के साथ बने रहे.

यह भी पढ़ें: Alphabet के CEO सुन्दर पिचाई की सैलरी बढ़ने से आखिर क्यों नाराज हैं लोग?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

4 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

3 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago