होम / बिजनेस / AI से प्रभावित हो सकती हैं इतने प्रतिशत नौकरियां, IMF प्रमुख ने दी चेतावनी 

AI से प्रभावित हो सकती हैं इतने प्रतिशत नौकरियां, IMF प्रमुख ने दी चेतावनी 

AI एक ओर जहां नौकरियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है वहीं दूसरी ओर इससे प्रोडक्‍शन भी बढ़ सकता है. ये विकसित अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए बड़ा अवसर है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से नौकरी जाने की चेतावनी अभी तक इस क्षेत्र के कई नामी लोग दे चुके हैं, लेकिन अब इसे लेकर आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने भी चेतावनी दी है. जॉर्जिया ने कहा कि एआई से जहां 60 प्रतिशत नौकरियां एडवांस इकोनॉमी में जा सकती हैं वहीं दूसरी ओर 40 प्रतिशत नौकरियां पूरी दुनिया में प्रभावित हो सकती हैं. आईएफएफ की ओर से आई इस नई रिपोर्ट में एआई से पैदा होने वाली चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई है. 

क्‍या बोली क्रिस्‍टीना जॉर्जिया? 
IMF प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने कहा कि एआई से पूरी दुनिया में कई तरह की नौकरियों को खतरा हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि सिर्फ यही नहीं इससे प्रोडक्‍शन में भी इजाफा हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि या तो आपकी नौकरी जा सकती है या एआई आपके इनकम लेवल को बढ़ा भी सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एआई से प्रभावित होने वाली नौकरियों में केवल आधी ही ऐसी रहेंगी जो नकारात्‍मक रूप से प्रभावित होंगी. IMF का मानना है कि इसका प्रभाव सभी जगह एक जैसा नहीं रहा है. श्रम बाजारों पर जहां इसका असर कम दिखाई देगा. 

सभी के लिए है जबदरदस्‍त अवसर 
IMF प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने कहा कि कम आय वाले देश एआई का इस्‍तेमाल कर सके इसके लिए उन्‍हें मदद करने की भी आवश्‍यकता है. उन्‍होंने कहा कि एआई विकसित देशों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि ये है तो डरावनी लेकिन ये सभी के लिए समान अवसर पैदा कराती है. आईएमएफ जनवरी के आखिरी महीने में आर्थिक अनुमान को पेश करने वाला है. उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2024 पूरी दुनिया की सभी अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए कठिन वर्ष होने वाला है. उन्‍होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि दुनिया भर में कोविड 19 का सामना करने में देशों ने जो अपने बफर स्‍टॉक को खर्च किया है वो उसे फिर से बनाने को लेकर काम करने की तैयारी कर रहे हैं. 

इस साल दुनिया भर में होने हैं चुनाव 
IMF प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने कहा कि इस साल पूरी दुनिया में चुनाव होने हैं. सभी सरकारों पर ब्‍याज दरों को कम करने का दबाव है. उन्‍होंने ये भी कहा कि दुनिया भर के देशों ने महंगाई की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ लड़ाई में जिस ग्रोथ को हासिल किया है उसे इससे नुकसान हो सकता है. IMF प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया का पांच साल का कार्यकाल इस साल खत्‍म होने वाला है. यही नहीं उन्‍होंने इस पर भी कमेंट करने से इनकार कर दिया कि वो दूसरे कार्यकाल के लिए दावेदारी कर रही हैं या नहीं. 

ये भी पढ़ें : CEO वर्तिका गुप्‍ता ने की ऐसी खरीददारी कि हर जगह हो रही है उनकी चर्चा, आखिर कौन हैं ये?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago