होम / बिजनेस / ऐप्स और इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं UPI से ट्रांजेक्शन, यह है तरीका

ऐप्स और इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं UPI से ट्रांजेक्शन, यह है तरीका

एनपीसीआई द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया यूपीआई धीरे-धीरे भारत में वित्तीय लेनदेन का केंद्र बन रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या यूपीआई इन दिनों देश भर में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली डिजिटल भुगतान तरीकों में से एक है. एनपीसीआई द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया यूपीआई धीरे-धीरे भारत में वित्तीय लेनदेन का केंद्र बन रहा है. COVID-19 महामारी के दौरान फिजिकल ट्रांजेक्शन न के बराबर हो गए थे, क्योंकि हर कोई कॉन्टैक्ट लैस पेमेंट करने की कोशिश कर रहा था. इसके लॉन्च के बाद से, कई प्रमुख टेक दिग्गजों ने यूपीआई लेनदेन को यूजर्स के लिए आसान बनाने के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं. 

यूपीआई से जुड़ा है ये सबसे बड़ा मिथक

हालांकि, UPI से संबंधित एक मिथक है कि यह सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन के बिना काम नहीं करता है. लेकिन जैसा कि हमने बताया, यह एक मिथक है. एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन के बिना सिर्फ एक यूपीआई आईडी और पिन का उपयोग करके पैसा भेजा और प्राप्त किया जा सकता है. पेमेंट मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस का उपयोग करके किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं बिना इंटरनेट के यूपीआई से पेमेंट

हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा एक नई UPI 123Pay परियोजना को लॉन्च किया गया, जिससे 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए इंटरनेट कनेक्शन के बिना डिजिटल पेमेंट करना आसान हो गया. एक यूजर नई सुविधा UPI 123Pay की बदौलत यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा का उपयोग करके तेजी से पैसे ट्रांसफर कर सकता है. एनपीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इनमें आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर से संपर्क करना, फीचर फोन पर ऐप का उपयोग करना, मिस्ड कॉल से पेमेंट करना शामिल हैं. 

एनपीसीआई ने 24 घंटे कॉल के लिए एक हॉटलाइन नंबर उपलब्ध कराया है। उपयोगकर्ता www.digisaathi.info पर जाकर या 14431 और 1800 891 3333 पर कॉल करके आसानी से डिजिटल भुगतान और अन्य पूछताछ कर सकते हैं.

बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI के माध्यम से भुगतान कैसे भेजें

UPI भुगतान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवल कुछ बेसिक स्टेप्स का पालन करना होगा. UPI 123Pay सुविधा, जिसे IVR सेवा के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है का उपयोग इसके लिए किया जाना चाहिए. सुरक्षा के लिए यूपीआई पिन सेट करने से पहले उपयोगकर्ताओं को अपना फोन नंबर और बैंक खाता लिंक करना होगा.

  • स्टेप 1: सबसे पहले फोन नंबर 08045163666 डायल करें. आपके लिए UPI भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा.
  • स्टेप 2: मनी ट्रांसफर आरंभ करने के लिए अपने फ़ोन के कीपैड पर "1" नंबर पर टैप करना है.
  • स्टेप 3: आपको उस बैंक को चयन करने के लिए कहा जाएगा जो UPI के साथ काम करता है. यूजर द्वारा जानकारी मान्य करने के लिए अपने फोन के कीपैड पर एक बार फिर "1" नंबर दबाना होगा. 
  • स्टेप 4: ट्रांजेक्शन पूरा करने के लिए एक बार फिर "1" पर टैप करें, फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और जानकारी की जांच करें. 
  • स्टेप 5: इसके बाद, वह राशि दर्ज करें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं और वह UPI पिन जिसे आपने पहले सेट किया था उसको दें.

इसके बाद आपका मनी ट्रांसफर पूरा हो जाएगा.

VIDEO: WhatsApp लेकर आ रहा जबरदस्त फीचर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

21 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

21 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

1 day ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

1 day ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

1 day ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

58 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago